विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी पर पत्नी नूपुर की पुर्तगाली भाषा के एक शब्द की पोस्ट, इसने जीत लिया फैंस का दिल

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 08 Oct 2026 12:52 PM (IST)

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी पर उनकी पत्नी नूपुर नागर ...और पढ़ें

भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर ने आइपीएल ट्राफी के साथ पोस्ट की थी यह तस्वीर l स्रोत: नूपुर नागर का इंस्टाग्राम अकाउंट

 भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर ने आइपीएल ट्राफी के साथ पोस्ट की थी यह तस्वीर l स्रोत: नूपुर नागर का इंस्टाग्राम अकाउंट

HighLights

  1. भारतीय टी-20 टीम में लौटे तेज गेंदबाज, पत्नी ने 'ग्रातिदाओ' लिखकर जताई खुशी और आभार।।

  2. भुवनेश्वर ने लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी ने क्रिकेट प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में भुवनेश्वर का नाम शामिल होते ही उनकी पत्नी नूपुर नागर की इंस्टाग्राम पोस्ट भी चर्चा में आ गई। इसने फैंस का भी दिल जीत लिया है

नूपुर ने टीम की घोषणा का स्क्रीनशाट साझा किया और उसके साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी के अलावा सिर्फ एक शब्द लिखा-‘ग्रातिदाओ’। ‘ग्रातिदाओ’ पुर्तगाली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ कृतज्ञता, आभार या धन्यवाद होता है। नूपुर ने भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी के इस खास मौके पर इसी एक शब्द के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

उनकी छोटी-सी पोस्ट में लंबे इंतजार के बाद मिली इस खुशी और आभार का भाव साफ नजर आया। यही वजह रही कि इंटरनेट मीडिया पर उनकी पोस्ट ने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। नूपुर ने इसके अलावा पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सहित अन्य खिलाड़ियों के वीडियो भी साझा किए, जिनमें वह भुवनेश्वर को भारतीय टीम में वापसी के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चार साल बाद टीम इंडिया में फिर दिखेगा भुवी की स्विंग का जादू, क्या बोले उनके शहर के खिलाड़ी और कोच?

36 वर्षीय भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। इसके बाद वह राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गए थे। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछले दो आइपीएल सत्रों में भुवनेश्वर ने 45 विकेट हासिल किए।

नई गेंद से उनकी सटीक गेंदबाजी और लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टी-20 टीम में जगह दिलाई। भुवनेश्वर को हाल ही में हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में चयन के बाद अब वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से