विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकबर बंजारा ने अवैध कमाई से मेरठ में बनाई अरबों की संपत्ति, बांग्लादेश बार्डर पर भी है फार्म हाउस

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2022 10:04 PM (IST)

Akbar Banjara encounter मेरठ पुलिस के अनुसार मेरठ के साथ-साथ असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस ...और पढ़ें

अकबर बंजारा का मेरठ के फलावदा कस्‍बे में स्‍थित मकान
अकबर बंजारा का मेरठ के फलावदा कस्‍बे में स्‍थित मकान

मेरठ, जागरण संवाददाता। अकबर बंजारा ने भाई सलमान और सलीम को भी इस धंधे में लगाकर अरबों की संपत्ति जनपद में बना ली है। अब अकबर की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। ताकि इसे जब्त किया जा जा सके। 

शास्त्रीनगर बनवाया आलीशान बंगला  

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 11 मस्जिद के पास अकबर ने अलीशान बंगला बनाया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। दो मकान फलावदा कस्बे में हैं। खेती के लिए 155 बीघा जमीन बहसूमा में खरीदी है। 20 बीघा महलका, 18 बीघा जमीन नारनौल, 20 बीघा जमीन मारवाड़ी, नौ बीघा फलावदा और नौ बीघा जमीन बदनौरा में है। इनके अलावा अकबर ने लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर 15 दुकानें और तीन मकान भी बना रखे हैं।

बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस

असम में बांग्लादेश बार्डर पर भी अकबर का फार्म हाउस है। अकबर की अरबों की संपत्ति की पड़ताल पुलिस पहले से कर चुकी है। अब उसकी अवैध तरीके से कमाई संपत्ति के जब्तीकरण का काम भी तेजी से किया जाएगा। अकबर के स्वजन से संपत्ति का ब्यौरा मांगा जा रहा है।

शव लेने असम रवाना

असम में मारे गए अकबर और सलमान के शव लेने के लिए कुछ लोग असम रवाना हो गए हैैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मेरठ जेल में बंद भाई सलीम को भी दे दी है। असम पुलिस ने सलीम को भी मुकदमे में वांछित कर दिया है। ऐसे में सलीम को भी असम पुलिस अपने साथ ले जा सकती है।

मेरठ भी एके-47 लेकर आ चुका था अकबर

अकबर बंजारा अपने भाइयों के साथ कई बार एके-47 लेकर फलावदा में आ चुका था। पुलिस को जानकारी मिली है कि अकबर अपने साथ फारच्यूनर में एके-47 रखकर चलता था। क्योंकि गोतस्कर रवि रेड्डी से भी उसकी दुश्मनी चल रही थी। साथ ही पुलिस से बचाव में भी एके-47 का प्रयोग कर सकता था। 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर मेरठ का अकबर बंजारा और उसका भाई असम में ढेर