विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रैपिड स्टेशन पर समय पर टिकट नहीं मिलने से एम्स के डाक्टर की Namo Bharat ट्रेन छूटी

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 10 Mar 2026 12:27 PM (IST)

Rapid Rail : मोदीपुरम रैपिड स्टेशन पर टिकट देने में देरी के कारण दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर की नमो ...और पढ़ें

रैपिड स्टेशन (फाइल फोटो)

रैपिड स्टेशन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रैपिड रेल के मोदीपुरम स्टेशन पर टिकट में देरी हुई।

  2. स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मोदीपुरम रैपिड स्टेशन पर स्टाफ के टिकट देने में देरी करने से एम्स के डाक्टर की नमो भारत छूट गई। जिसके बाद डाक्टर ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्टेशन कंट्रोलर से शिकायत की। डाक्टर ने स्टाफ की बदसलूकी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो मोदीपुरम रैपिड स्टेशन का बताया गया है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन मोदीपुरम रैपिड स्टेशन पर सराय काले खां जाने के लिए रात में 9:55 पर टिकट लेने पहुंचते है। वहां मौजूद कर्मचारी टिकट देने में आनाकानी कर रहा है।

डाक्टर कर्मचारी से बार-बार नमो भारत निकल जाने की बात कहते हुए टिकट मांग रहे है। लेकिन कर्मचारी समय पूरा होने का हवाला देते है। इस बीच नमो भारत निकल जाती है। डाक्टर कर्मचारी से अपने सीनियर को बुलाने की बात कहते हैं। जिसके बाद वहां एक अन्य कर्मचारी ओर पहुंचता है 9:55 के बाद टिकट नहीं देने की बात करता है।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat-Meerut Metro के यात्री अंतिम ट्रेन के प्रस्थान से इतने मिनट पहले जरूर लें टिकट, वरना बंद हो जाएगा काउंटर

इसके बाद वह स्टेशन कंट्रोलर से बात करने की बात कहते है। डाक्टर ने स्टेशन कंट्रोलर से बात कर कर्मचारी के द्वारा की गई लापरवाही की शिकायत करते है। इस बाबत एनसीआरटीसी के मुख्य जनंसपर्क अधिकारी पुनीत वत्स से बातचीत का प्रयास हुआ पर बातचीत नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat कॉरिडोर पर कार्गो ट्रेन सेवा मिले तो बात बनें ! रफ्तार से चलेगा व्यापार, खुलेंगे संभावनाओं के द्वार

रेलवे क्रासिंग पर जाम, आधा घंटा खड़ी रही हरिद्वार पैसेंजर

मोहिउद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पहले रेलवे फाटक पर जाम लगने से दिल्ली से आ रही हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को आधा घंटा रोकना पड़ा। रात पौने आठ बजे रेलवे क्रासिंग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों और वाहनों के आपस में फंस जाने से भीषण जाम लग गया। उसी समय हरिद्वार एक्सप्रेस आ रही थी। सिग्नल न मिलने से ट्रेन को रोकना पड़ा। जाम हटने के बाद ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन एक घंटा विलंब से मेरठ कैंट स्टेशन रात साढ़े आठ बजे पहुंची।