'तरक्की के लिए कठोर तेवर त्यागने होंगे, सत्ता से लाभ लेना होगा'; मेरठ में बोले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेरठ में अखिल उप्र जाट महासभा की संगोष्ठी में समाज को चुनौतियों का सामना ...और पढ़ें

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित करते गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
HighLights
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया।
रासायनिक खेती के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव बताए।
समाज की कुरीतियों, मृत्यु भोज, नशे को दूर करने की अपील।
जागरण संवाददाता, मेरठ। अखिल उप्र जाट महासभा की राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज के गौरव शाली इतिहास और कुरीतियों पर ध्यान दिलाया। समय के अनुसार अपने को बदलने का आवाहन किया। सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य हाल में आयोजित इस संगोष्ठी में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत राज्यपाल डॉ. देवव्रत ने कहा कि जो समाज चुनौतियों के निदान की ओर अग्रसर होता है वही आगे बढ़ता है।
गोकुला जाट, महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम का हवाला दिया। जाट समाज दयालु है लेकिन अन्याय के प्रति बेहद कठोर रहा है। तरक्की के लिए कठोर तेवर त्यागने होंगे। सर छोटू राम का हवाला देते हुए कहा कि सत्ता से फायदा उठाना सीखना चाहिए।
सबको साथ लेकर चलना सीखना होगा। समाज की लड़कियां अधिक शिक्षित हैं जबकि लड़के उस अनुपात में नहीं हैं। यह परिवार में बिखराव का कारण बन रहा है। उन्होंने समाज में मृत्यु भोज, नशे आदि बुराइयों को दूर करने की अपील की।
राज्यपाल ने रासायनिक खेती के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को हो रहे नुकसान की भयावह तस्वीर प्रस्तुत की। कहा कि देश की कृषि भूमि का आर्गेनिक कार्बन 0.5 प्रतिशत से नीचे आ गया है। यह बंजर धरती का मानक है। यही कारण है कि हमें 13 किलोग्राम की जगह 13 बोरे यूरिया प्रति हेक्टेयर में डालनी पड़ रही है।
कहा यह मंद जहर हमारे शरीर और प्रकृति को खोखला कर रहा है। बिना यूरिया डीएपी के खेती नहीं हो सकती यह सोच छोड़नी होगी। प्राकृतिक खेती सूक्ष्म जीवाणु की खेती है। जो रसायनिक खादों और कीटनाशकों के प्रयोग से हमारी मिट्टी से नष्ट हो गए हैं। यूरिया का जब हम छिड़काव करते हैं तो उसका एक भाग हवा की ऑक्सीजन से मिल कर नाइट्रस ऑक्साइड बनाता है। जो कार्बन डाई आक्साइड की तुलना में 312 गुना हानिकारक है।
रसायनिक खादों का दूसरा भाग जमीन में जाता है जिससे पैदा होने वाला अनाज हम खाते हैं। तीसरा हिस्सा भूमिगत जल में जाता है जिससे नाइट्रेट बनता है। यही कारण है कि हम बोतल बंद पानी पी रहे हैं। आज से 40 साल पहले कैंसर, हार्ट अटैक, डायबटीज, किडनी और हड्डियों के रोग बहुत कम थे जो इसके चलते हाे रहे हैं।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केपी सिंह ने कहा कि पहले कृषि को सबसे अच्छा माना जाता था। अब ऐसा नहीं है हमें व्यवसाय को अपना चाहिए। समाज के लोगों में प्रबंधकीय गुण हैं युवा पीढ़ी को व्यवसायों काे अपनाना चाहिए। भारत में जन्म दर घटी है यह 1.9 रह गई है, जबकि जाट समाज में यह 1.5 रह गई है।
प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व निदेशक करनैल सिंह ने कहा कि उप्र के जाट समाज के छात्रों को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। इसके लिए समाज के समर्थ लोगों को पहल करने की अपील की। युवाओं को नशे के सेवन से दूर रहने के लिए कहा। डॉ. मनीषा तोमर ने वंदेमारत का गायन किया। संगठन के संरक्षक एचपी सिंह परिहार, श्योराज सिंह अहलावत, डॉ. अजय सिंह तोमर, सतेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।