विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले गैंग का एक सदस्‍य गिरफ्तार, बताया- क्‍यों करता था ऐसा काम Meerut News

By Himanshu DwivediEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 02:21 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Mar 2021 01:22 PM (GMT+05:30)

मेरठ में लड़कियों के कपड़े चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए ...और पढ़ें

मेरठ में कपड़े चोरी करने वाले गैंग का एक आरोपति गिरफ्तार।
मेरठ में कपड़े चोरी करने वाले गैंग का एक आरोपति गिरफ्तार।

मेरठ, जेएनएन। सदर बाजार में लड़कियों के कपड़े चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह किस कारण से लड़कियों के अंडरगारमेंट की चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की ता कई बातों का खुलासा हुआ है। उसने बताया कि वह किस वजह से लड़कियों के अंडर गारमेंट चोरी करते थे। उसने यह भी बताया कि इसमे कितने लोग शामिल हैं। पुलिस उसके दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है।

चोरी का ऐसे हुआ था खुलासा: सदर बाजार के व्यापारियों ने रविवार को थाने में हंगामा कर लड़कियों के अंडर गारमेंट चोरी होने की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपी थी। उनका आरोप था कि सदर बाजार एरिया में बाइक सवार लड़कियों के कपड़े चोरी कर रहे हैं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोतीगंज के एक आरोपी रोमिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी अक्कास अभी पकड़ से दूर है।

इस वजह से करते थे चोरी: थाना प्रभारी सदर बाजार विजेंद्र राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने कहा कामुकता के लिए लड़कियों के अंडर गारमेंट चोरी करते थे। अब तक करीब 10 से ज्यादा लड़कियों के कपड़े चोरी कर चुके हैं। उनके कब्जे से लड़कियों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस इससे जुड़े और लोगों की कर रही तलाश : पुलिस ने बताया कि लड़कियों के अंडरगारमेंट चोरी के मामले में और लोगों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इनकी भी तलाश की जाएगी। लेकिन उससे पहले आरोपित के दूसरे साथ की तलाश के बाद पूछताछ की जाएगी।  

मेरठ से चोरी होने लगे लड़कियों के अंडरगारमेंट्स, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, व्‍यापारियों ने बताया तंत्र क्रिया