पर्यावरण संरक्षण पर छात्राओं ने निकाली रैली
मेरठ: आरजी पीजी कालेज के रसायन विज्ञान विभाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस पर रैली क
By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 08:46 PM (IST)
मेरठ: आरजी पीजी कालेज के रसायन विज्ञान विभाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली में विज्ञान विभाग की सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर नारे लगाए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही सफाई के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. स्नेह गुप्ता, विभागाध्यक्ष मनीषा सिंघल, डा. दीप्ति यजुर्वेदी, डा. संगीता भाटिया, डा. रेनू चौधरी और इरम भी उपस्थित रही।