सर्वेश कुमार मिश्रा बने मऊ के नए पुलिस अधीक्षक, SP कमलेश बहादुर का हुआ तबादला
मऊ में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर का तबादला कर दिया गया है।

सर्वेश कुमार मिश्रा
HighLights
मऊ एसपी कमलेश बहादुर का हुआ तबादला।
सर्वेश कुमार मिश्रा बने मऊ के नए एसपी।
कानून व्यवस्था सुधारने की उम्मीद नए कप्तान से।
जागरण संवाददाता, मऊ। शासन ने जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर 4वीं पीएसी वाहिनी प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को यहां की कमान सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर बीते 31 मार्च को ही जिले का कार्यभार संभाले थे। उनके कार्य शैली पर एक माह बाद ही उंगलियां उठने लगी थी। यही नहीं भाजपा पदाधिकारी भी उनसे नाराज चल रहे थे।
फिलहाल कानून व्यवस्था में पकड़ मजबूत करने के लिए वह एड़ी चोटी लगाए हुए थे। बावजूद इसके शासन ने उनका तबादला पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय महानिदेशक पर किया गया है। इसके साथ उनके स्थानांतरण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। फिलहाल नए कप्तान से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
