मऊ में हेलमेट-प्रदूषण और तीन सवारी के उल्लंघन पर 27 वाहनों का ई-चालान, चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों का ई-चालान किया गया।

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।
HighLights
मऊ में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 27 वाहनों का ई-चालान किया गया।
हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, तीन सवारी जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में शनिवार को तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न चेकिंग स्थलों पर पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों का ई-चालान किया गया।
पुलिस ने हेलमेट न लगाने, वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने, ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।
साथ ही वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र साथ रखें। पुलिस ने चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, वैभव कुमार पांडेय, अनिल सिंह, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, रामदुलारे, विकास कुमार, जितेश कुमार समेत महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता एवं अन्य पुलिसकर्मी अलग-अलग चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे।
यह भी पढ़ें- बलरामपुर में वसूली मामले को लेकर पंचायत सहायक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, आईडी भी निरस्त
