विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर में वसूली मामले को लेकर पंचायत सहायक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, आईडी भी निरस्त

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:31 PM (IST)

बलरामपुर में आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने के आरोप में पंचायत सहायक कहैंया लाल पर 25 ...और पढ़ें

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।

HighLights

  1. पंचायत सहायक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा।

  2. आधार सेवाओं में अधिक शुल्क वसूलने का आरोप था।

  3. यूआईडीएआई की जांच में शिकायत सही पाई गई।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। ग्रामीणों से आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूल करने का मामला सामने आया है। इस पर पंचायत सहायक पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान ने बताया कि सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत सिरसिया में संचालित आधार केंद्र का मामला है।

पंचायती राज निदेशालय द्वारा अवगत कराया गया है कि यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के ई-मेल पर आधार केन्द्र पर कार्यरत पंचायत सहायक कहैंया लाल द्वारा आधार सेवाओं हेतु निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायत मिली है। इसमें नया आधार, अपडेट और प्रिंट के नाम पर ग्रामीणों से तय शुल्क से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है। यूआइडीएआइ की टीम ने प्रकरण की जांच में शिकायत सही पाई गई।

जांच में सत्यता की पुष्टि होने के बाद पंचायत सहायक की आईडी निरस्त कर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
निदेशालय ने जनपद से संबंधित इस प्रकरण की एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच कराकर जांच आख्या मांगी है।

बताया कि पंचायत सहायक ने कितने लोगों से कितनी अधिक वसूली की, क्या इसकी जानकारी किसी उच्च अधिकारी को थी और केंद्र पर रेट लिस्ट चस्पा थी या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायत सहायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी तय होगी।

नियम के अनुसार नया आधार नामांकन निःशुल्क है, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट पर 100 रुपए और डेमोग्राफिक अपडेट पर 50 रुपए निर्धारित है। जिले में संचालित विभाग के सभी आधार केंद्र की जांच की जाएगी। तय शुल्क से अधिक वसूल करने पर संचालको पर विभागीय कार्रवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर से बरेली के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल और रूट