विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर से बरेली के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल और रूट

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:17 PM (IST)

गोला डिपो ने लखीमपुर से बरेली के लिए नई बस सेवा शुरू की है, जिससे यात्रियों को खुटार, बंडा, बिलसंडा और बीसलपुर होते हुए सीधी यात्रा मिलेगी।

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।

यह फोटो एआई टूल की मदद से बनाई गई है।

HighLights

  1. लखीमपुर से बरेली के लिए नई बस सेवा शुरू।

  2. गोला डिपो द्वारा संचालित, किराया 232 रुपये निर्धारित।

  3. खुटार, बंडा, बीसलपुर होते हुए सीधी यात्रा उपलब्ध।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। गोला डिपो ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लखीमपुर से बरेली के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस लखीमपुर से चलकर खुटार, बंडा, बिलसंडा और बीसलपुर होते हुए बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे तक जाएगी। नई सेवा शुरू होने से इन मार्गों पर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

गोला डिपो की बस 11 बजे गोला रोडवेज बस स्टेशन से चलकर 12 बजे लखीमपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे लखीमपुर से रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए शाम करीब छह बजे बरेली पहुंचाएगी। वापसी में भी यात्रियों को यह बस शाम 19:30 पर सेटेलाइट बस स्टेशन से मिलेगी।

मगर, वापसी में बस सिर्फ गोला तक ही आएगी। हालांकि इस बस का संचालन शुरू होने से जिला मुख्यालय से लेकर आस पास के कस्बा वासियों को बरेली जाने के लिए अलग-अलग साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यात्री इस नई बस सेवा से खुटार, बंडा, बिलसंडा और बीसलपुर होकर बरेली तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा कर सकेगें। लखीमपुर से बरेली तक का किराया 232 रुपये निर्धारित है।

गोला से बरेली वाया लखीमपुर

क्र.सं. स्टेशन प्रस्थान समय
1 गोला 11:00 AM
2 लखीमपुर 12:30 PM
3 गोला 14:00 (2:00 PM)
4 बंडा 15:15 (3:15 PM)
5 बीसलपुर 16:00 (4:00 PM)
6 बरेली 19:00 (7:00 PM)

बरेली से गोला तक आवागमन

क्र.सं. स्टेशन समय
1 बरेली सेटेलाइट 19:30 (7:30 PM)
2 बीसलपुर 20:45 (8:45 PM)
3 बंडा 21:40 (9:40 PM)
4 गोला 22:30 (10:30 PM)

गोला डिपो से एक नई बस बरेली के लिए शुरू की गई है, जो लखीमपुर से बरेली और फिर बरेली से गोला तक आएगी। इससे जिला मुख्यालय वासियों को खुटार, बंडा एवं बीसलपुर के लिए सीधी बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। -महेश चंद्र कमल, एआरएम गोला डिपो।

यह भी पढ़ें- UP Roadways में रिश्वतखोरी; कानपुर में संविदा चालक व परिचालकों से ड्यूटी दिलाने के नाम पर होती वसूली, Audio Viral