विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में ठंड से बचाव के लिए अस्पतालों के वार्डों में लगेंगे हीटर, मरीजों को मिलेंगे कंबल

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:26 PM (IST)

मऊ में ठंड के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए हीटर और कंबल की व्यवस्था की है। जिला अस्पताल और सीएचसी के वार्डों में हीटर लगाए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल के वार्ड में कमरा गर्म रखने के लिए लगा हीटर। फोटो जागरण

जिला अस्पताल के वार्ड में कमरा गर्म रखने के लिए लगा हीटर। फोटो जागरण

HighLights

  1. अस्पतालों के वार्डों में हीटर लगाने का काम शुरू।

  2. मरीजों को ठंड से बचाने के लिए मिलेंगे कंबल।

  3. यह सुविधा तीमारदारों के लिए भी निशुल्क उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, मऊ। ठंड के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा के लिए अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल और सीएचसी के वार्डों में भर्ती रोगियों को ठंड से बचाने के लिए हीटर और कंबल की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक वार्ड में एक हीटर लगाया जाएगा और मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला अस्पताल में 15 से अधिक वार्डों में 100 बेड संचालित हैं। यहां भर्ती मरीजों को विभाग की ओर से एक-एक कंबल दिया जाएगा। सभी वार्डों में हीटर लगाने का काम शुरू हो गया है।

विभाग का दावा है कि एक से दो दिन में हीटर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। मरीजों को कंबल वितरित करने की जिम्मेदारी स्टाफ नर्स को दी गई है। इस सुविधा का लाभ तीमारदारों को भी मिलेगा। हीटर और कंबल की सुविधा निशुल्क होगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों के वार्डों में हीटर लगाने और मरीजों को कंबल देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें- मऊ में 86.94 लाख से पांच गांवों में हाईटेक पंचायत भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।