विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में 86.94 लाख से पांच गांवों में हाईटेक पंचायत भवन का निर्माण शुरू, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:20 PM (IST)

मऊ जिले के चार ब्लॉकों की पांच ग्राम पंचायतों में 86.94 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक पंचायत भवनों का निर्माण शुरू हो गया है।

पंचायत भवन के निर्माण का निरीक्षण करते सचिव कृष्ण कुमार यादव व प्रशासक प्रतिनिधि उमेश यादव। फोटो जागरण

पंचायत भवन के निर्माण का निरीक्षण करते सचिव कृष्ण कुमार यादव व प्रशासक प्रतिनिधि उमेश यादव। फोटो जागरण

HighLights

  1. मऊ में पांच ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण शुरू।

  2. 86.94 लाख रुपये की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक भवन।

  3. ग्रामीणों को ब्लॉक-तहसील के चक्कर से मिलेगी मुक्ति।

जागरण संवाददाता, मऊ। जिले के चार ब्लॉकों की पांच ग्राम पंचायतों में अत्याधुनिक पंचायत भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इसका संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को जरूरी कार्य के ब्लाक व तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवनों के निर्माण को 86.94 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

प्रत्येक पंचायत भवन के निर्माण पर 17.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिलाधिकारी से निर्माण की अनुमति मिलने और बजट आंवटित होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया गया है। परदहां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मन्सड़ी व रकौली एवं रानीपुर ब्लाक की पिरुआ, मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की बरबोझी व फतहपुर मंडाव ब्लाक के मुहम्मदपुर चंदापार का चयन किया गया है।

इन ग्राम पंचायतों से भूमि संबंधी खसरा-खतौनी व ग्राम पंचायत की बैठक में पारित प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। पंचायती राज विभाग द्वारा निर्धारित नक्शे के अनुसार निर्माण शुरू करा दिया है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रत्येक पखवाड़े निरीक्षण रिपोर्ट देंगे, जबकि विकास खंडों में तैनात कंसल्टिंग इंजीनियर प्रत्येक 15 दिन में तकनीकी गुणवत्ता की रिपोर्ट भी देनी होगी।

ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। कुछ ग्राम पंचायत में कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण को पूरा कराया जाएगा। नियमित निरीक्षण के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया है। -किरण वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।