अब वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी से होगा मछली पालन, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार दे रही आसान लोन
मऊ में मत्स्य विभाग ने मछुआरों को वैज्ञानिक मछली पालन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनकी आय और रोजगार में वृद्धि हो सके।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
विश्व मत्स्यिकी दिवस पर मऊ में जागरुकता गोष्ठी आयोजित हुई।
मछुआरों को वैज्ञानिक मछली पालन तकनीकों की जानकारी दी गई।
दस मत्स्य पालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन किया।
जागरण संवाददाता, मऊ। मत्स्य पालन को रोजगार एवं आय का मजबूत माध्यम बनाने के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ अब मछुआ समुदाय तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर रविवार को तहसील मधुबन के सुल्तानपुर बारागांव में मत्स्य विभाग द्वारा जागरुकता गोष्ठी आयोजित की गई।
इसमें मछुआ समुदाय के सदस्यों व मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में 10 मत्स्य पालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन किया।
सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन करने से उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। मत्स्य पालक विभाग की ओर से संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। इससे आमदनी बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
इस दौरान कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से मत्स्य पालकों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। वहीं किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 आवेदन प्राप्त किए गए, जिससे मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों के लिए उन्हें संस्थागत ऋण की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक कैश अहमद, मत्स्य विकास अधिकारी विनय कुमार, मत्स्य जीवी सहकारी समिति सुल्तानपुर बारागांव के अध्यक्ष कन्हैया निषाद, धर्मपुर बिष्णुपुर समिति के सचिव रामजीत साहनी आदि थे।
यह भी पढ़ें- जौनपुर की गलियों में फिर लौटेगी 'शाही इत्र' की खुशबू, फूलों की खेती करने वाले किसानों को सरकार देगी पैसा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।