विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक देवलास मेले की तैयारियां पूरी, सूर्य कुंड में स्नान और पूजा की सदियों पुरानी परंपरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:32 PM (IST)

मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में ऐतिहासिक देवलास मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह मेला सूर्य षष्ठी से शुरू होगा, जहां श्रद्धालु सूर्य कुंड में स्नान और पूजा करेंगे।

ऐतिहासिक देवलास मेले की तैयारियां पूरी।

ऐतिहासिक देवलास मेले की तैयारियां पूरी।

HighLights

  1. ऐतिहासिक देवलास मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

  2. सूर्य षष्ठी पर श्रद्धालु सूर्य कुंड में स्नान और पूजा करेंगे।

  3. मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का प्रतीक है।

जागरण संवाददाता, नदवासराय (मऊ)। तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में देवर्षि देवल की तपोभूमि और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवलास पर सूर्य षष्ठी से लगने वाला ऐतिहासिक मेला सजकर तैयार है। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पूरी हो चुकी हैं। परिसर में रंग-बिरंगे झूले, चर्खियां और विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं।

खजले, फर्नीचर, कंबल और गांधी आश्रम की दुकानों से मेले की रौनक बढ़ गई है। क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। धार्मिक आस्था के साथ यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का प्रतीक भी है। सूर्य उपासना की प्राचीन परंपरा से जुड़े इस स्थल पर कार्तिक मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

C-251-1-VNS1054-483308

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवर्षि देवल की तपोभूमि होने के कारण देवलास का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां स्थित सूर्य कुंड में स्नान और सूर्य देव की पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बच्चों के लिए झूले और चर्खियां आकर्षण का केंद्र हैं, जबकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को विभिन्न दुकानें लुभा रही हैं। पारंपरिक खाद्य पदार्थों की दुकानें भी मेले की शोभा बढ़ा रही हैं।

स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु और मेलार्थी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह मेला खरीदारी और मनोरंजन के साथ धार्मिक आस्था, सामाजिक मेल-मिलाप और लोक संस्कृति को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण आयोजन है। सूर्य षष्ठी पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ प्राचीन स्थल की महत्ता और क्षेत्र की लोक आस्था को फिर प्रदर्शित करेगी।

यह भी पढ़ें- बाघ से संघर्ष की कहानी से जुड़ा है 350 वर्ष पुराने बेचूवीर मेला का इतिहास, 18 नवंबर से उमड़ेगा आस्था का सैलाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।