सपा फिर दोहराएगी इतिहास
मऊ : आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी फिर से इतिहास को दोहराएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को
मऊ : आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी फिर से इतिहास को दोहराएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना होगा। सपा में सभी वर्गो को समान भागीदारी मिलती है। देश को संप्रदायिकता की आग में झोंक कर राजनीति करने वाले अपने मंसूबे में कभी भी सफल नहीं होंगे। विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने यह बातें कही। वह ¨हदी भवन आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
सपा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मुन्ना ने उनके प्रथम आगमन को आगामी विधान सभा की बदली बयार बताते हुए सम्मानित किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, एसटी आयोग अध्यक्ष राजदुलारे राजभर, पूर्व विधायक सुभाष यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच में पार्टी की विचारधारा को रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को लगने का आहृवान किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, यादव, अनिल यादव, धर्मप्रकाश यादव, नन्हकु राजभर, राघवेंद्र ¨सह घुरा, संजय पांडेय, रमेश दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे। संचालन जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना ने किया।