विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रज क्षेत्र को तीर्थ के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा: सीएम योगी

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 03:40 PM (IST)

सीएम यहां नगला चंद्रभान में मुख्यमंत्री योगी जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे, सुबह 10.35 बजे मुख्यमंत्री योगी वृन्दावन के सो सैया हैलीपेड पर उतरेंगे।

ब्रज क्षेत्र को तीर्थ के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा: सीएम योगी
ब्रज क्षेत्र को तीर्थ के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा: सीएम योगी

मथुरा (जेएनएन)। मथुरा (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा की यात्रा पर थे। यहां उन्होंने कहा कि मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन, बरसाना को तीर्थ विकास के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा, ' इस क्षेत्र में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को नई दिशा दी, एक नेतृत्व दिया, उन्होंने अंत्योदय की बात कही, किसान, मजदूर की बात कही।'

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार के काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'प्रदेश और केंद्र सरकार ने अदभुत कार्य किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो को आवास देने का काम किया। 125 करोड़ लोगों में से कुछ ही लोग होंगे जिनके पास शौचालय नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें: 24 घंटे से अधिक समय से लखनऊ के थाने में पड़ा है कंकाल

साथ ही उन्होंने कहा कि 18 हजार गांव देश मे ऐसे थे जिनमें बिजली नहीं थी, उनका विद्युतीकरण किया। दस हजार से अधिक गांवो में लोगों को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराए।

गरीब की झोपड़ी में बिजली जलाने का काम सरकार ने किया। कर्ज से दबे किसान का कर्जा एक लाख तक माफ होने के बाद किसान के चेहरे पर आई प्रत्येक मुस्कान दीनदयाल उपाध्याय की मुस्कान है।

केंद्र की सरकार का अनुसरण करते हुए काम करेगी प्रदेश सरकार। परिवारवाद और तुष्टिकरण की बात हमारी सरकार नहीं करती। मुगलसराय का नाम बदल कर दीनदयाल नगर पंचायत किया और दीनदयाल जंक्शन स्टेशन का नाम रखा। सूखे से परेशान किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। पर्यटन विभाग से सरोवर, बगीचा, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज की स्थापना दीनदायल धाम में होगी।

यह भी पढ़ें: चंदौली में ब्लू ह्वेल का शिकार होने से बचा युवक