बुलडोजर से टूटेंगे यमुना एक्सप्रेस के पास ढाबे, यहां रुकने वाली गाड़ियों के कटेंगे चालान; मथुरा डीएम के सख्त आदेश
मथुरा डीएम ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे अवैध ढाबों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया है। दुर्घटनाओं को ...और पढ़ें

HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे किनारे अवैध ढाबों, दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई होगी।
सुरक्षित सफर हेतु अतिक्रमण हटाए जाएंगे, रुकने वाले वाहनों का चालान।
ब्लैक स्पॉट सुधारने, स्कूली वाहनों की फिटनेस के भी निर्देश।
जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के अगल-बगल अनाधिकृत ढाबों व दुकानों पर महाबली गरजेगा। एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाओं को रोकने व सफर को सुरक्षित बनाने के लिए अतिक्रमणों पर प्रहार होगा। इसके साथ ही इन ढाबों व दुकानों पर रुकने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को एनएच 19 पर स्थित सभी ब्लैक स्पाटों को सुरक्षित करने, रंबल स्ट्रिप, रेडियम स्टीकर, स्ट्रिप, स्पीड टेबल, कैट आई लगाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस, हॉस्पिटल व कैशलेस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था देने को कहा गया।
ओवरलोडिंग, डग्गेमार व अनाधिकृत वाहनों पर भी होगी कार्रवाई
एआरटीओ, खनन अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को ओवरलोडिंग, डग्गेमार व अनाधिकृत वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा। यमुना एक्सप्रेस से गुजरने वाली गैर मानक स्लीपर बसों पर भी कार्रवाई के विशेष निर्देश दिए। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे एवं नेशनल हाईवे पर नियमित दूरी में मोबाइल का प्रयोग रोकने, सीट बेल्ट लगाने, धीमी गति से चलने, स्पीड लिमिट का पालन करने के संकेत अंकित करने को कहा गया।

मीटिंग के दौरान डीएम।
स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए
डीएम ने बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों की अनिवार्य रूप से फिटनेस व स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए कहा। पुराने वाहनों की समय से स्क्रैप कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम राजेश राजपूत मौजूद रहे।
