सवालों में संत प्रेमानंद के शिष्य की आत्महत्या: स्वजन ने जताई साजिश की आशंंका, पुलिस सुसाइड
संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की चौथी मंजिल से कूदकर हुई मौत पर सवाल उठ रहे ...और पढ़ें

HighLights
संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत सवालों में।
पुलिस इसे आत्महत्या मान रही, स्वजन षड्यंत्र की आशंका में।
मृत्यु से पहले गुप्तांग काटने और सूचना में देरी पर सवाल।
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने का मामला सवालों में है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, स्वजन किसी षड्यंत्र की आशंका जता रहे हैं। दीपक आश्रम में बिजली मिस्त्री के रूप में सेवा दे रहे थे।
पुलिस ने सोमवार को बिजली का काम कर रहे अन्य शिष्यों और दीपक के साथ कमरे में रहने वाले शिष्य को थाने बुलाकर पूछताछ की।
लाइट फिटिंग में लगी पूरी टीम से हुई पूछताछ, कमरे के साथी को भी बुलाया थाने
मध्य प्रदेश जबलपुर के नर्मदा बस्ती फरहदुली निवासी दीपक लोढ़ा दो वर्ष पहले वृंदावन आए और यहां संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेकर अपना नाम बदलकर रसिक दुलारी शरण रख लिया था। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने कमरे में ग्राइंडर से अपना गुप्तांग काटा। उनकी मृत्यु को उनके स्वजन ने आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है।
स्वजन का कहना है कि तुरंत क्यों नहीं किया सूचित
स्वजन का कहना है कि यदि यह महज आत्महत्या होती तो उन्हें तुरंत सूचित कर दिया जाता। लेकिन जानकारी लेने के लिए उन्हें काफी देर तक आश्रम और अस्पताल के बीच चक्कर काटने पड़े। इसलिए इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की जरूरत है।
स्वजन लकी पटेल ने पुलिस को बताया कि जहां यह हादसा हुआ, वहां और भी लोग रहते हैं फिर किसी को खबर क्यों नहीं लगी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का कारण, प्राइवेट पार्ट क्यों काटा? जांच जारी
यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा
