विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura: रेलवे स्‍टेशन पर चोरी हुआ मह‍िला का बैग, पुल‍िस से बोली- ढूंढकर दो वरना ट्रेन के आगे कूदकर दे दूंगी जान, फ‍िर...

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 24 Oct 2023 06:55 PM (IST)

हरियाणा की रहने वाली पूजा ने बताया मंगलवार सुबह वह यात्री प्रतीक्षालय के पास लेटी हुई थी। उसके पास एक ...और पढ़ें

मथुरा: जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में प्रभारी को बैग चोरी होने की जानकारी देती मह‍िला।- जागरण
मथुरा: जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में प्रभारी को बैग चोरी होने की जानकारी देती मह‍िला।- जागरण

जागरण संवाददाता, मथुरा। रेलवे स्टेशन पर मोबाइल और बैग चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। हजारों की संख्या में आने वाले यात्रियों के रोजाना सैंकड़ों मोबाइल चोरी हो रहे हैं। मंगलवार सुबह बैग चोरी होने पर एक महिला ने जमकर उत्पात मचाया। शिकायत लेकर पहुंची महिला ने कहा, बैग ढूंढकर दो, वरना ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दूंगी। महिला की बात सुनकर जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें महिला दिखी, लेकिन बैग नहीं दिखा। करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने पर जीआरपी ने महिला के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।

हरियाणा की रहने वाली पूजा ने बताया, मंगलवार सुबह वह यात्री प्रतीक्षालय के पास लेटी हुई थी। उसके पास एक बैग था, इसमें मोबाइल, कपड़े व अन्य जरूरी सामान थे। कोई चोरी कर ले गया। शिकायत लेकर थाना प्रभारी के पास पहुंची। जीआरपी ने महिला को साथ लेकर जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसमें महिला के पास बैग नहीं दिखा। इसके बाद स्टेशन परिसर में महिला उत्पात मचाने लगी। पुलिस से कहने लगी, बैग ढूंढो, वरना वह किसी भी ट्रेन के आगे कूद जाएगी। महिला की बात सुन जीआरपी के होश उड़ गए। इसके बाद महिला के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: Agra: आगरा में गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े ज्‍वेलर्स से लाखों की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने द‍िया वारदात को अंजाम

स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय, यात्री परेशान रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है, जो प्रतिदिन सैंकड़ों यात्रियों के मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, पुलिस रिकार्ड में एक महीने में सिर्फ एक मोबाइल चोरी की घटना को दर्ज किया गया है। अधिकांश मामलों में पुलिस घटना को मथुरा क्षेत्र से बाहर बताकर इतिश्री कर रही है। बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की घटनाएं जीआरपी के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी दर्शन को जाते श्रद्धालु और पंडा में मारपीट, जानें क्‍या थी वजह?

50 हजार यात्रियों पर 120 का जाब्ता

भगवान श्रीकृष्ण की नगर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। रेलवे स्टेशन पर ही 50 हजार से अधिक का यात्री भार है। जबकि जीआरपी थाने में 120 कर्मियों का जाब्ता तैनात है। इसमें भी कुछ छुट्टी पर रहते हैं। जाब्ता कम होने के कारण जीआरपी प्लेटफार्म पर गश्त नहीं हो पाती। इसके कारण चोरों का गिरोह सक्रिय है।

महिला मानसिक रूप से परेशान है। अक्सर थाने आकर पुलिसकर्मियों को परेशान करती है। उत्पात मचाकर पटरी पर लेटने की बात कर रही थी। इसलिए पाबंद किया है।- संदीप तोमर, प्रभारी, जीआरपी थाना