विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैं मिलूं न मिलूं, तुम नाम जप करो... संदेश देकर संत प्रेमानंद मौन व्रत व एकांतवास में गए; 10 दिन से पदयात्रा है बंद

Published: Mon, 25 May 2026 04:00 PM (IST)

संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से भावुक अपील करते हुए मौन व्रत और एकांतवास शुरू कर दिया है। उन्होंने भक्तों ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद महाराज।

संत प्रेमानंद महाराज।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद ने अपने भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा बिल्कुल चिंता मत करो, हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, आप सबको बहुत प्यार करते हैं, हम चाहते हैं सबको श्रीजी की कृपा प्राप्त हो, अंतिम बात यही मैं आऊं न आऊं, बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे, ये कहकर मौन धारण कर एकांतवास शुरू कर दिया।

जबकि श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने प्रतिदिन आ रहे भक्तों से भीषण गर्मी में आश्रम न आने की अपील की है। चूंकि संत प्रेमानंद की पदयात्रा, एकांतिक दर्शन व एकांतिक वार्ता अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

Sant Premanand s

दस दिन से बंद है यात्रा

संत प्रेमानंद के स्वास्थ कारणों से पिछले दस दिन से एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन व पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हैं। लेकिन, रविवार शाम को आश्रम से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में संत प्रेमानंद ने अपने भक्तों से भावुक अपील करते हुए मौन धारण कर एकांतवास पर जाने का संदेश दिया है।

संत प्रेमानंद ने कही ये बात

संत प्रेमानंद ने कहा हम मिलेन मिले, बोलें न बोलें, गुरुदेव हमेशा साथ रहेंगे। मौन व्रत एवं एकांतवास हमारे लिए नहीं भक्तों के कल्याण के लिए है। हमारा जो होना था, वह हो गया। अब जो कुछ भी हो रहा है, वह आप सबके कल्याण के लिए हो रहा है। संत ने कहा यह मौन स्थायी नहीं है और समय आने पर वे स्वयं इसकी जानकारी देंगे। भक्तों भजन करने व सुखी रहने का संत प्रेमानंद ने संदेश देते हुए कहा नाम जप करो, भजन करो, राधारानी के आश्रित रहो और सुखी रहो।

संत ने कहा, चिंता न करो

संत ने भावुक शब्दों में कहा यह चिंता मत करो कि तुम्हारा उत्थान कैसे होगा। बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में तुम्हारे गुरुदेव रहेंगे। हमारा एकांतवास तुम्हारी सेवा और कल्याण के लिए है। एकांतवास और मौन व्रत के मध्य संत प्रेमानंद ने भक्तों को भरोसा दिलाया कि भले ही वे सामने आकर मिलें या न मिलें। लेकिन, अपने भक्तों के मन और विचारों में हमेशा मौजूद रहेंगे। बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में रहेंगे गुरुदेव।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के दर्शन को अभी न आएं, श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने भक्तों से की अपील

सोमवार को आश्रम ने जारी की अपील

उधर श्रीराधाकेलि कुंज ने सोमवार सुबह सूचना जारी करते हुए कहा संत प्रेमानंद की पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्ता अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। बावजूद इसके देशभर के श्रद्धालुओं की भीड़ आश्रम पर अनवरत रूप से लगी है। भीषण गर्मी का मौसम है। ऐसे में श्रद्धालु आश्रम न आएं, अगली सूचना तक वे आश्रम आने से परहेज कर सहयोग करें।