विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत प्रेमानंद के दर्शन को अभी न आएं, श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने भक्तों से की अपील

Published: Mon, 25 May 2026 11:54 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2026 12:04 PM (IST)

आश्रम प्रबंधन ने भक्तों से भीषण गर्मी में अगली सूचना तक आश्रम न आने की अपील की है, क्योंकि भीड़ अभी भी उमड़ रही है।

संत प्रेमानंद महाराज। फोटो क्रेडिट भजन मार्ग सोशल मीडिया।

संत प्रेमानंद महाराज। फोटो क्रेडिट भजन मार्ग सोशल मीडिया।

HighLights

  1. संत प्रेमानंद का स्वास्थ्य ठीक नहीं, मौन साधना जारी।

  2. एकांतिक वार्ता, दर्शन, पदयात्रा कार्यक्रम स्थगित हुए।

  3. आश्रम ने भक्तों से भीषण गर्मी में न आने की अपील।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद का स्वास्थ अनुकूल न होने और मौन धारण कर लेने के कारण श्रीराधा केलिकुंज में आयोजित होने वाली एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन के साथ पदयात्रा कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए आश्रम प्रबंधन ने स्थगित कर दिया है।

बावजूद इसके भक्तों की भीड़ संत प्रेमानंद के दर्शन को श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंच रही है। गर्मी के दिनों में आश्रम पर पहुंच रही भीड़ को रोकने के लिए एकबार फिर आश्रम प्रबंधन ने सूचना जारी कर श्रद्धालुओं ने श्रीराधा केलिकुंज न आने की अपील की है।

Sant Premanand s

श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन ने जारी की सूचना

श्रीराधा केलिकुंज के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ब्रज संत महिला द्वारा सोमवार को जारी सूचना में कहा गया है कि संत प्रेमानंद स्वास्थ व मौन साधना के कारण एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन व पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। बावजूद इसके श्रीराधा केलिकुंज पर भक्तों की संख्या जस की तस बनी हुई है।

जारी सूचना में भक्तों से अपील की है कि भीषण गर्मी में एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन व सत्संग के लिए जो भक्त श्रीराधा केलिकुंज आ रहे हैं, अगली सूचना तक वे आश्रम आने से परहेज कर सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: आगरा में ₹100 के पार Petrol, दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ोत्तरी