विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में 6.39 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पांच पुल, निर्माण के लिए शासन से 1.28 करोड़ रुपये जारी

Published: Sat, 19 Sep 2026 12:47 PM (IST)

मथुरा जिले में 6.39 करोड़ रुपये की लागत से पांच नए पुलों के निर्माण को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मथुरा में 6.39 करोड़ रुपये के पांच पुल स्वीकृत

  2. शासन ने 1.28 करोड़ रुपये की प्रारंभिक धनराशि जारी की

  3. ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले में पांच पुलों के निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन ने दी है। इन पुलों के निर्माण पर 6.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके सापेक्ष 1.28 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। शासन के विशेष सचिव शेषनाथ ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य योजनांतर्गत (ग्रामीण) के तहत जिले में पांच पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। बेरी से जिरौली वाया धाना जीवना मार्ग के किमी-तीन पर स्थित आगरा कैनाल पर पुल का नव निर्माण 1.19 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 23.94 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।

विशेष सचिव ने जारी किए आदेश, ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन होगा सुगम

फरह-परखम ओल मार्ग से किरारई मार्ग के किमी-दो स्थित फतेहपुर सीकरी कैनाल पर पुल का नव निर्माण कार्य 1.39 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 27.87 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। गोवर्धन छाता मार्ग के किमी 13 में राल ड्रेन पर पुल का नवनिर्माण कार्य 1.29 करोड़ से होगा, इसके लिए 25.95 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।

6.39 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाएंगे देहात क्षेत्र में कार्य

बाजना मिट्ठौली से बिरजूगढ़ी मार्ग के किमी दो में स्थित नाले पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के पुनःनिर्माण का कार्य 1.51 करोड़ रुपये से होगा, इसके लिए 30.36 लाख रुपये की अवमुक्त किए गए हैं। हसनपुर पालखेड़ा मार्ग के किमी-दो में स्थित नाले पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु के पुनःनिर्माण का कार्य 1.01 करोड़ से होगा। इसके लिए 20.32 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही इन पुलों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- उफ ये इश्क... 70 की उम्र में 32 की गर्लफ्रेंड, 'दादाजी' की यंग फ्रेंड से दादी परेशान; ठोंक दिया पुलिस केस

यह भी पढ़ें- UP Roadways में कंडक्टर की भर्ती में बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म, अब सीधे लिए जाएंगे परिचालक