मथुरा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मथुरा में रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों के दाहिने पैर में गोली लगी।

पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार आरोपित।
HighLights
मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार।
दोनों आरोपितों के दाहिने पैर में लगी गोली।
कृष्णा वाटिका चोरी मामले में वांछित थे अपराधी।
जागरण संवाददाता, मथुरा। रिफाइनरी पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात एक बजे मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालू उर्फ साहिल और सुधीर कुमार निवासी ग्राम खितौरा थाना बकेवर जनपद इटावा के रूप में हुई है।
दोनों शातिर फरार चल रहे थे
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के कृष्णा वाटिका में 10 अक्टूबर की रात एक घर में चोरी हुई थी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में दोनों शातिर फरार चल रहे थे। रविवार रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित दुबारा वारदात करने की फिराक में उसी कार से क्षेत्र में आ रहे हैं।
पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर कार सवारों की घेराबंदी की। जिसके बाद दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
