हाथरस में दशहरा मेले के लिए रूट डायवर्जन, 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से छोटे वाहन आगरा रोड पर बैन
हाथरस में 20 अक्टूबर को एमजी पॉलीटेक्निक पर होने वाले रावण दहन और दशहरा मेले के लिए यातायात पुलिस ने ...और पढ़ें

रावण दहन और दशहरा मेले की तैयारियां देखने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
HighLights
20 अक्टूबर को हाथरस में दशहरा मेले के लिए रूट डायवर्जन
सुबह 8 बजे से भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित
दोपहर 2 बजे से छोटे वाहनों का आगरा रोड पर प्रतिबंध
संवाद सहयोगी, हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक, आगरा रोड पर 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन और दशहरा मेले में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। सुबह आठ बजे से मेला समाप्ति तक भारी और मध्यम वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। वहीं, दोपहर दो बजे से आगरा रोड पर छोटे वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
टीआई अनूप कुमार ने बताया कि चामड़ गेट चौराहा की ओर से आने वाले भारी और मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मधुगढ़ी तिराहा, इगलास फाटक और हतीसा बाईपास होकर निकलेंगे।
- आगरा की ओर से आने वाले वाहन नगला भुस तिराहा और थाना चंदपा से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की ओर जाएंगे।
- अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को रूहेरी तिराहा, कोतवाली हाथरस गेट और मथुरा-बरेली हाईवे से मथुरा-आगरा की ओर भेजा जाएगा।
- सिकंदराराऊ की तरफ से आने वाले वाहन मेंडू बाईपास, कोतवाली हाथरस जंक्शन, बरेली बाईपास और रूहेरी बाईपास होते हुए हतीसा पुल से निकलेंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हतीसा पुल बाईपास से आगरा, अलीगढ़ और सिकंदराराऊ की ओर जा सकेंगे।
दोपहर दो बजे से छोटे वाहनों पर रोक
आगरा रोड पुलिस चौकी (बंबा) से गिजरौली ब्लॉक तक दोपहर दो बजे से मेला समाप्त होने तक मोटरसाइकिल, कार और छोटे लोडिंग वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अनुमति दी जाएगी।
अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीओ सदर हिमांशु माथुर और एसडीएम सदर राजबहादुर ने कोतवाली प्रभारी के साथ रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
