विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजन-2030: 263.62 अरब से लिखी जाएगी ब्रज के विकास की गाथा, श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से लेकर ये कार्य शामिल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 19 May 2025 10:46 AM (IST)

मथुरा में विजन 2030 के अंतर्गत 263.62 अरब रुपये के ब्रज विकास योजना का अनावरण किया गया। इस योजना में ...और पढ़ें

मथुरा विजन 2030 की बैठक लेते गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी। फोटो सौ. सूचना विभाग
मथुरा विजन 2030 की बैठक लेते गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी। फोटो सौ. सूचना विभाग

HighLights

  1. मथुरा विजन-2030 के तहत 22 विभागों की 100 परियोजनाएं बदलेंगी ब्रज की सूरत
  2. श्री बांके बिहारी गलियारे के निर्माण पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया मंथन
  3. 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निर्माण

जागरण संवाददाता, मथुरा। विजन-2030 के अंतर्गत 263.62 अरब रुपये की लागत से ब्रज का विकास किया जाएगा। 22 विभागों ने 100 विकास परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण कर जिले के जनप्रतिनिधियों के समक्ष रविवार को इसका खाका खींचा। प्रस्तावित परियोजनाओं पर जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।

इसमें 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाले श्रीबांके बिहारी मंदिर गलियारे के विकास पर सबसे पहले चर्चा हुई। कहा गया कि 10 हजार लोगों को दर्शन से पहले रुकने की व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर गलियारे में दुकानें दी जाएंगी।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 22 विभागों के साथ मिलकर मथुरा विजन 2030 तैयार किया गया है। रविवार को इसकी बैठक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में हुई। 

मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

मंडलायुक्त ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को योजनाओं में शामिल करने के निर्देश दिए। डीएम ने सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी को कई योजनाओं के लिए फिर से सर्वे के निर्देश दिए। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री ने जिले में जल भराव, विद्युत, यातायात, पेयजल, सड़क मार्ग, सीवरेज आदि समस्याओं का निराकरण के निर्देश दिए।

2030 तक होंगे ये कार्य

  • बिहारीजी गलियारे पर खर्च होंगे 600 करोड़ रुपये, 10 हजार लोगों को दर्शन से पहले रुकने की मिलेगी सुविधा।
  • यमुना पर सिग्नेचर पुल का निर्माण, बेगमपुर पर पार्किंग, वृंदावन में सप्तदेवालय सर्किट के एप्रोच मार्ग।
  • गलियारे के आस-पास 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में होगा कृष्णा पौड़ी और रिवर फ्रंट का निर्माण।
  • श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास आबादी क्षेत्र की गलियों का विकास।
  • यमुना पार से कंस किला के लिए एलिवेटिड रोड और पार्किंग।
  • मसानी चौराहा, धौली प्याऊ, रेलवे ग्राउंड के निकट रेवले फाटक, नए बस स्टैंड व पागल बाबा चौराहा पर फ्लाईओवर।
  • -जवाहर बाग में कृष्ण लोक पार्क का निर्माण।
  • बरसाना में रंगीली चौक का विस्तारीकरण, परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग, पर्यटन होल्डिंग ऐरिया, राधा रानी के अष्ठसखियों के मंदिरों के संपर्क मार्ग का निर्माण।
  •  ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग व पड़ाव स्थल निर्माण।
  • बलदेव, राधाकुंड, गोवर्धन और कोटवन में शनिधाम में टीएफसी।
  • मथुरा-वृंदावन रेलवे ट्रेक की जगह चार लेन मार्ग।
  • गोवर्धन के लिए हिंदुस्तान कालेज से फारलेन मार्ग निर्माण।
  • कलक्ट्रेट में मल्टीलेवल पार्किंग।
  • 18 प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्रों का निर्माण।
  • मथुरा वृंदावन में सोलर स्ट्रीट लाइट।
  • 36 पौराणिक वन का इकोरेस्टोरेशन।
  • बरसाना व गोवर्धन में टाउनशिप।
  • आधुनिक कान्हा गौशाला, प्रमुख मंदिरों में एआइ कैमरा लगेंगे।
  • विकास बाजार का रीडवलपमेंट।

ये रहे मौजूद

राज्य सभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन सिंह, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआइजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीडीओ मनीष मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पांच वर्षीय समेकित विकास योजना पर चर्चा की।

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड सरकार का निर्णय: संविदा-आउटसोर्स भर्ती पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट; मरीजों के लिए आफत

ये भी पढ़ेंः मजाक-मजाक में चली गई जान... शराब पार्टी में टेबल पर रखी रिवाल्वर का दबा दिया ट्रिगर, गोली लगने से युवक की मौत