विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था चरम पर, सुरक्षागार्डों ने जूतों के पास रख दीं भक्तों की अर्पित फूलमालाएं

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:56 AM (IST)

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षागार्डों द्वारा श्रद्धालुओं की फूलमालाओं को जूतों के पास रखने का वीडियो वायरल होने से ...और पढ़ें

बांकेबिहारी को अर्पित माला गार्डों ने रख दीं जूतों के पास।

बांकेबिहारी को अर्पित माला गार्डों ने रख दीं जूतों के पास।

HighLights

  1. सुरक्षागार्डों ने ठाकुरजी को अर्पित फूलमालाएं जूतों के पास रखीं

  2. नई व्यवस्था और भंडारियों की कमी से मंदिर में अव्यवस्था फैली

  3. भक्तों और सेवायतों में इस घटना से भारी नाराजगी व्याप्त है

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ छलावा थम नहीं रहा। कभी सुरक्षागार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी श्रद्धालुओं के भोग प्रसाद अर्पित करने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया जाता है। नई व्यवस्था के तहत भंडारियों की संख्या तय करने के बाद श्रद्धालुओं की फूलमाला व प्रसाद अर्पित करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में मंदिर में तैनात सुरक्षागार्ड श्रद्धालुओं से माला लेकर रेलिंग के समीप रख रहे हैं, जबकि इसी रेलिंग के पास जहां माला रखी हैं, पहले से ही जूते चप्पल रखे हैं।

सेवायतों ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। ऐसे में भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ को देख सेवायतों और भक्तों में नाराजगी व्याप्त हो गई है।

भंडारी की कमी के चलते हो रही अव्यवस्था पर सेवायतों ने जताई आपत्ति

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हावी हो रहीं अव्यवस्थाओं के बीच मंगलवार की शाम इंटरनेट प्लेटफार्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। जिसमें सुरक्षागार्ड मंदिर के प्रवेशद्वार पर ही श्रद्धालुओं की माला लेकर रेलिंग के समीप रख रहे हैं। लेकिन, सुरक्षागार्ड इतना भी ध्यान नहीं दे रहे कि जिस स्थान पर वे भक्तों द्वारा बड़े ही भाव से ठाकुरजी को अर्पित करने के लिए लाई गई फूलमाला को रख रहे हैं, उन्हें ठाकुरजी तक तो पहुंचाना दूर की बात है।

लेकिन, उसी स्थान पर जूते-चप्पल भी रखे हैं। ये देख भक्तों की भावना तो आहत हो ही रही हैं। मंदिर की मर्यादा और परंपरा से भी खिलवाड़ हाे रहा है। किसी सेवायत ने वीडियो बनाकर इंटरनेट प्लेटफार्म पर प्रसारित किया तो सेवायतों में आक्रोश उत्पन्न हो गया।

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव, अब VIP भक्त करेंगे अलग गेट से एंट्री

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के नए नियम, फूलमाला और प्रसाद उछालने पर रोक




मंदिर में व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत जगमोहन और वीआईपी कटहरा में जो भंडारी भक्तों से फूलमाला प्रसाद लेकर सेवाधिकारी तक पहुंचाते थे। उनकी संख्या में उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने कमी कर दी। अब दो ही भंडारियों की तैनाती इन स्थानों पर है। ऐसे में श्रद्धालुओं से फूलमाला मंदिर के गार्ड प्रवेशद्वार से पहले ही ले रहे हैं और वे जिस स्थान पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली फूलमाला रख रहे हैं, वहीं पास में जूते-चप्पल रखे हैं। जो पूरी तरह से मंदिर की मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ है। इसका हम समिति के सामने विरोध दर्ज करवाएंगे।

-

हिमांशु गोस्वामी, सेवायत सदस्य: उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति।