विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की आत्महत्या: 4 CCTV फुटेज आए सामने, हर बार अकेले छत पर दिखे

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:36 AM (IST)

इन फुटेज में रसिक दुलारी शरण को अकेले छत की ओर जाते, छत पर तड़पते और छलांग लगाते देखा जा ...और पढ़ें

वृंदावन के बाराहघाट स्थित गुरूकृपा कुंज के अंदर सीढ़ियों से ऊपर छत पर जाते सीसीटीवी फुटेज का दृश्य। - फोटो: इंटरनेट मीडिया से।

वृंदावन के बाराहघाट स्थित गुरूकृपा कुंज के अंदर सीढ़ियों से ऊपर छत पर जाते सीसीटीवी फुटेज का दृश्य। - फोटो: इंटरनेट मीडिया से।

HighLights

  1. रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के चार सीसीटीवी फुटेज सामने।

  2. सभी फुटेज में वह अकेले छत की ओर जाते हुए दिखे।

  3. कपड़ों पर खून के धब्बे भी एक फुटेज में नजर आए।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर को आत्महत्या के मामले में गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज एक-एक कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। अब तक चार अलग-अलग फुटेज सामने आ चुके हैं। इनमें रसिक दुलारी शरण को अपने फ्लैट से निकलकर छत की ओर जाते, छत पर तड़पते और अंत में मुड़ेर की ओर दौड़कर छलांग लगाते देखा जा सकता है।

खास बात यह है कि सामने आए फुटेज में फ्लैट से छत तक उनके साथ कोई दूसरा साधक दिखाई नहीं देता। हालांकि, छलांग लगाने के बाद एक साधक छत पर उनकी ओर दौड़ता नजर आया है।

rasik sharan mathura small

फाइल फोटो।

27 सितंबर : जमीन पर गिरते दिखे

रसिक दुलारी शरण की मृत्यु के तीसरे दिन 27 सितंबर को पहला सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें वह गुरुकृपा कुंज की चौथी मंजिल से नीचे गिरते दिखाई दिए। इसी दौरान समीप से एक साधक साइकिल से गुजरता नजर आया। इस फुटेज के सामने आने के बाद घटना को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं।

29 सितंबर : छत पर तड़पे, फिर लगाई छलांग

29 सितंबर को दूसरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें रसिक दुलारी शरण छत पर तड़पते हुए दिखाई दिए। कुछ देर वह छत पर लेटते हैं और फिर उठकर रेलिंग की ओर दौड़ते हुए नजर आते हैं। इसके बाद वह छत से छलांग लगा देते हैं। छलांग लगाने के तुरंत बाद एक अन्य साधक उसी दिशा में दौड़ता हुआ दिखाई देता है।

पांच अक्टूबर : कपड़ों पर खून के धब्बे

सोमवार को तीसरा सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें रसिक दुलारी शरण अपने फ्लैट से निकलकर अपार्टमेंट की छत की ओर जाते दिखाई दिए। फुटेज में उनके कपड़ों पर खून के धब्बे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने घटना से पहले की परिस्थितियों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, बोले- टीआरपी के लिए लगा रहे गलत आरोप

यह भी पढ़ें- शिष्य की मौत के 9 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की अपील, रसिक दुलारी की मृत्यु पर संवेदनाएं व्यक्त

छह अक्टूबर: अकेले सीढ़ियां चढ़ते दिखे

मंगलवार को चौथा फुटेज प्रसारित हुआ। इसमें रसिक दुलारी शरण अपने फ्लैट से बाहर निकलते हैं और कपड़े संभालते हुए सीढ़ियों से ऊपर की ओर जाते दिखाई देते हैं। इस फुटेज में भी उनके साथ कोई अन्य साधक नजर नहीं आता। इस तरह अब तक सामने आए चारों फुटेज में वह अकेले ही फ्लैट से छत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।