विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए वृंदावन से शुरू हुई संकल्प दीप ज्योति यात्रा, विश्वभर में फैलेगा संदेश

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:20 AM (IST)

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार देने के लिए वृंदावन में संकल्प दीप ज्योति यात्रा निकाली गई। यह आंदोलन अब ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार देने के लिए वृंदावन में संकल्प दीप ज्योति यात्रा निकाली गई।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार देने के लिए वृंदावन में संकल्प दीप ज्योति यात्रा निकाली गई।

HighLights

  1. वृंदावन में संकल्प दीप ज्योति यात्रा का आयोजन।

  2. आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की योजना।

  3. विदेशों में भी कृष्ण भक्त जलाएंगे संकल्प दीप।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार देने के लिए संकल्प दीप ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को वृंदावन के चिंतामणि कुंज से इस्कान मंदिर तक यात्रा निकाली गई।
यात्रा श्रीकृष्ण मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में निकाली गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईद मस्जिद विवाद का विषय घर-घर तक पहुंचे, इसके लिए हिंदू चेतना यात्रा, चलो गांव की ओर, वाहन, पैदल यात्रा, ब्रज चौरासी कोस, जेनजी सम्मेलन जैसे कई बड़े आंदोलन पहले से जारी हैं। इसी क्रम में ठाकुर बांकेबिहारी के धाम स्थित चिंतामणि कुंज से इस्कान मंदिर तक दीपयात्रा निकाली गई।

इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। स्पेन, जर्मनी, अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के सहयोगियों से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। कार्तिक मास में विदेशों में भी दीप जलाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का कृष्ण भक्त संकल्प लेंगे।

वृंदावन में चिंतामणि कुंज से इस्कान मंदिर तक दीप ज्योति यात्रा निकाल की शुरुआत

संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा संतों के सामने बड़ी शक्तियां झुक जाती हैं। संकल्प दीप यात्रा से विश्वभर में एक संदेश जाएगा कि जल्द श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त होने वाली है। संत बलराम बाबा ने कहा श्रीकृष्ण जन्मभूमि हमारे सनातन की भूमि है। इससे कब्जा हटना चाहिए।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप ने किया हिंदुओं से आह्वान

परमहंस स्वामी सुरेशानंद महाराज, स्वामी शिवचंद्रानंद महाराज, स्वामी गौरव दास, महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, चिंतामणि कुंज के महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यनंद महाराज, संत देवानंद वन महाराज, रघुवीर दास, भक्त दास, योगेंद्र दास महाराज, रमाकांत शरण, यशवर्धनाचार्य महाराज, अक्षयदास महाराज, कुंवर अशोक प्रताप सिंह, फिल्म डायरेक्टर विजय पाल सिंह, फिल्म पटकथा लेखक आदेश को अर्जुन, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर में अव्यवस्था चरम पर, सुरक्षागार्डों ने जूतों के पास रख दीं भक्तों की अर्पित फूलमालाएं

यह भी पढ़ें- बांकेबिहारी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव, अब VIP भक्त करेंगे अलग गेट से एंट्री