विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन: संत प्रेमानंद के आश्रम में लापता बेटों की तलाश, मेरठ के बाद अब बिहार से आया परिवार

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 06 Oct 2026 07:26 PM (IST)

संत प्रेमानंद के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में अपने लापता बेटों की तलाश में कई राज्यों से परिवार पहुंच रहे हैं। ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद और इनसेट में बिहार के अभिनंदन यादव ।

संत प्रेमानंद और इनसेट में बिहार के अभिनंदन यादव ।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद के साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की आत्महत्या को लेकर लगातार वह स्वजन श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंच रहे हैं, जिनके बच्चे संत प्रेमानंद के प्रवचन से प्रभावित थे। हाथरस, कासगंज और मेरठ के स्वजन के बाद मंगलवार को बिहार के गोपालगंज का एक परिवार भी बेटे की खोज में यहां पहुंचा। आश्रम प्रबंधन से कहा कि उनका बेटा यही है, उसे वापस दिया जाए।

श्रीराधा केलिकुंज पर सोमवार को मेरठ के परतापुर निवासी नेत्रपाल अपने बेटे 20 वर्षीय प्रिंस की खोज को पहुंचे और फोटो लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को फिर नेत्रपाल बेटे की खोज के लिए फिर आश्रम के बाहर धरना देने परिवार पहुंचा तो विरोध देख पुलिस उन्हें रमणरेती पुलिस चौकी लेकर पहुंची। उनके बेटे को जल्द खोजने का भरोसा दिया।

इसी दौरान बिहार के गोपालगंज जिले के थाना भोर स्थित कल्याणपुर कुंभी टोला निवासी विनोद यादव अपने 18 वर्षीय पुत्र अभिनंदन यादव को खोजने परिवार के साथ श्रीराधाकेलि कुंज पहुंचे। विनोद यादव का कहना है वे परिवार के साथ 25 जुलाई को वृंदावन दर्शन करने आए, संत प्रेमानंद के दर्शन किए।

इसके बाद बेटा गायब हो गया और अब तक नहीं मिला। इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने अभिनंदन यादव की गुमशुदगी के पोस्टर मंगलवार को जारी कर खोज शुरू कर दी है।

साध्वी इंदुलेखा ने दी तहरीर

साध्वी इंदु लेखा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन अक्टूबर को वह श्रीराधा केलिकुंज पर जब वह मीडिया से बात कर रही थीं तो अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। इसका वीडियो इंटरनेट प्लेटफार्म पर प्रसारित कर दिया।

इससे मुझे मानसिक रूप से बहुत आघात पहुंचा है। आरोप लगाया कि घटना के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें लारेंस विश्नोई से उड़ाने की धमकी भी दी। जिससे मुझे जान का खतरा बना हुआ है। साध्वी ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- केलिकुंज से अपार्टमेंट तक खंगाले सुराग, हर एंगल पर जांच; फिर भी रसिक दुलारी की मौत का रहस्य बरकरार

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद आश्रम से गुम हुए बेटे की तलाश में पहुंचा मेरठ का परिवार, श्रीराधा केलिकुंज में हंगामा