संत प्रेमानंद के शिष्य गर्बीली शरण पर आश्रम का संदेश: अफवाहें निराधार, कर रहे हैं निष्ठापूर्वक कार्य
वृंदावन के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने गर्बीली शरण के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों को निराधार बताया है। शिष्य की ...और पढ़ें

आश्रम प्रबंधन ने जारी किया संदेश।
HighLights
आश्रम ने गर्बीली शरण पर अफवाहों को नकारा।
संत प्रेमानंद के शिष्यों ने कार्रवाई की मांग की।
भ्रामक पोस्ट से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत।
संवाद सहयोगी, वृंदावन। रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद श्रीराधा केलिकुंज और संत प्रेमानंद के शिष्यों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं इंटरनेट प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही थीं। आश्रम प्रबंधन ने शुक्रवार को संदेश प्रसारित कर कहा कि कुछ दिनों से आश्रम के समर्पित ट्रस्टी गर्बीली शरण को लेकर कई तरह की दुर्भाग्यपूर्ण बातें व अफवाह फैलाई जा रही हैं। यह सब बातें निराधार और कल्पना मात्र हैं।
गर्बीली शरण संत प्रेमानंद की आज्ञा व निर्देशन में आश्रम की निष्ठापूर्वक व्यवस्थाओं में सहयोग दे रहे हैं। उनकी सत्यनिष्ठा और पारदर्शी कार्यशैली से संत प्रेमानंद और शिष्य परिकर पूर्णतः संतुष्ट है और उनके प्रति अटूट विश्वास एवं स्नेह रखते हैं।
संत प्रेमानंद पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद संत प्रेमानंद व उनके आश्रम श्रीराधा केलिकुंज के विरुद्ध बयानबाजी करने वाले दिनेश शर्मा, और शुभांकर मिश्रा, इंदुलेखा के खिलाफ सर्वसमाज एकता मंच व संयुक्त करणी सेना के पदाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में शिकायत दी।
यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के दर्शन की जागी फिर आस, श्रीराधा केलिकुंज के बाहर जुटने लगे लोग
यह भी पढ़ें- क्या पांच करोड़ रुपये लेकर संत प्रेमानंद के आश्रम आए थे विराट-अनुष्का? सामने आया कोहली का बड़ा बयान
भ्रामक पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर हो कार्रवाई
शुक्रवार शाम सर्वसमाज एकता मंच व संयुक्त करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य कोतवाली पहुंचे। कहा कि दिनेश शर्मा व शुभांकर मिश्रा, साध्वी इंदुलेखा ने सार्वजनिक मंचों, इंटरनेट प्लेटफार्म पर संत प्रेमानंद के संबंध में भ्रामक, असत्य व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इससे लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। यदि सामग्री तथ्यहीन व दुर्भावनापूर्ण पाई जाती हैं तो समाज में भ्रम, वैमनष्यता व धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में वीडियो, बयान व पोस्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
