विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृंदावन में 7 अप्रैल को आएंगे सीएम योगी और मोहन भागवत, जगद्गुरु मलूकदास जयंती में होंगे शामिल

Published: Sun, 05 Apr 2026 08:27 AM (IST)

संघ प्रमुख की 15 दिन में यह दूसरी यात्रा है, जबकि सीएम एक माह में दूसरी बार आ रहे हैं। दोनों के बीच महत्वपूर्ण एकांतिक वार्ता की भी संभावना है, जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

सीएम योगी।

सीएम योगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अप्रैल को वृंदावन आ रहे हैं। वह वंशीवट स्थित मलूकपीठ में जगद्गुरु मलूकदास की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

15 दिन में दूसरी बार संघ प्रमुख यहां आ रहे हैं। जबकि सीएम एक माह में दूसरी बार यहां पहुंचेंगे। दोनों के बीच अहम वार्ता भी हो सकती है। सीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जगद्गुरु मलूकदास की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

सात अप्रैल को जगद्गुरु मलूकदास की जयंती है। इसे लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डा. मोहन भागवत शामिल होंगे। वह पहले वृंदावन आएंगे फिर यहां से वंशीवट स्थित मलूकपीठ जाएंगे। इसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ भी जयंती समारोह में शामिल होंगे। अभी दोनों के आगमन का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन दोनों लोग यहां संतों और धर्माचार्यों से भी वार्ता कर सकते हैं।

संघ प्रमुख व मुख्यमंत्री के बीच हो सकती है अहम वार्ता

सूत्रों का कहना है कि संघ प्रमुख और सीएम योगी के बीच कुछ देर एकांतिक वार्ता भी हो सकती है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संघ प्रमुख 24 मार्च को वृंदावन में जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण में आए थे, जबकि सीएम योगी सात मार्च को आए थे। तब उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली थी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आराध्य के दर्शन किए थे।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2026: मूल्यांकन हुआ खत्म, अप्रैल में ही आएगा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का रिजल्ट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।