मथुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 11 घरों में पकड़ी चोरी, एक दिन में 1.03 करोड़ रुपये जमा
मथुरा में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान में 11 घरों में 26.5 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मथुरा में 20 कनेक्शनों की जांच में 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
26.5 किलोवाट बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एक दिन में 1.03 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया गया।
जागरण संवाददाता, मथुरा। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की गई। इनमें से 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं डोर-टू डोर संपर्क एवं कॉल कर एक दिन में एक करोड़ तीन लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया। निगम की कार्रवाई से बिजली चोरों में खलबली मची रही। डीवीवीएनएल द्वारा बिलों का भुगतान एवं बिजली चोरी रोकने पर जोर दिया जा रहा है।
26.5 किलोवाट की चोरी पकड़ी
सोमवार सुबह बिजली टीमों ने बलदेव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी तरह महोली एवं रहीमपुर क्षेत्र में भी बिजली चेकिंग अभियान चलाया। कुल 20 कनेक्शन चेक किए, जिनमें से 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। करीब 26.5 किलोवाट बिजली चोरी हो रही थी। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब इनके खिलाफ शमनशुल्क लगाया जाएगा।
बलदेव, महोली, रहीमपुर समेत कई क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान
राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए सभी उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारी हर एक उपभोक्ता को काल कर बिल का भुगतान करने के लिए आग्रह करते हैं। इसके अलावा बड़े बकाएदारों से घर-घर जाकर अपील की जाती है। इसका नतीजा यह रहा कि सोमवार को एक दिन में एक करोड़ तीन लाख रुपये का भुगतान जमा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बुलडोजर से टूटेंगे यमुना एक्सप्रेस के पास ढाबे, यहां रुकने वाली गाड़ियों के कटेंगे चालान; मथुरा डीएम के सख्त आदेश
मुख्य अभियंता ने की अपील
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैद्य संयोजन के तहत ही बिजली का उपभोग करें। बिजली चोरी न करें और स्वीकृत भार के अनुरूप ही उपभोग करें। सभी समय पर बिल का भुगतान कर अनावश्यक परेशानी से बचें।
