विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्य रथ में विराजे श्रीश्रीराधा वृंदावन चंद्र, जयकारों से गूंजा चंद्रोदय मंदिर

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:20 AM (IST)

वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में कार्तिक उत्सव के दौरान श्रीश्रीराधा वृंदावन चंद्र की दिव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।

मथुरा- वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में चल रहे कार्तिक उत्सव में रविवार को चंदन के दिव्य रथ में विराजित होकर भ्रमण को निकले भगवान श्रीश्रीराधा वृंदावनचंद्र और रथ के अागे धर्मदंड लेकर चलती अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, एडीजी एसके भगत

मथुरा- वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में चल रहे कार्तिक उत्सव में रविवार को चंदन के दिव्य रथ में विराजित होकर भ्रमण को निकले भगवान श्रीश्रीराधा वृंदावनचंद्र और रथ के अागे धर्मदंड लेकर चलती अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, एडीजी एसके भगत

HighLights

  1. श्रीश्रीराधा वृंदावन चंद्र की भव्य रथयात्रा चंद्रोदय मंदिर में निकली।

  2. चालीस फुट ऊंचे चंदन के रथ पर ठाकुरजी हुए विराजमान।

  3. साइना नेहवाल समेत भक्तों ने आरती और दीपदान किया।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। कार्तिक उत्सव में विभिन्न प्रकार के फूलों, विद्युत प्रकाश से सजे चालीस फुट ऊंचे चंदन की लकड़ी के दिव्य रथ पर विराजित होकर भगवान श्रीश्रीराधा वृंदावन चंद्र की शोभायात्रा भारतीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि व हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरू हुई तो चंद्रोदय मंदिर का वातावरण भक्तों के जयकारे से गूंज उठा।

मंदिर परिसर में रथयात्रा ने भ्रमण किया तो जगह जगह भक्तों ने आरती उतारकर व पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया। शोभायात्रा में धर्म दंड लेकर चल रहीं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, एडीजी एसके भगत, विधायक श्रीकांत शर्मा ने आराध्य की आरती उतारकर मंदिर में दीपदान किया।

82413635

छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय कार्तिक उत्सव में रविवार को रथयात्रा महोत्सव मनाया। गर्भगृह से पालकी में विराजित कर ठाकुरजी को मंदिर के बाहर फूलों से सजे चंदन के रथ में विराजित किया और आरती उतारकर जब रथयात्रा शुरू हुई तो भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंजने लगा।

भक्तों ने भगवान के दिव्य रथ को खींचकर संपूर्ण मंदिर प्रांगण की परिक्रमा कराई गई। ठाकुरजी के रथारूढ़ होते ही मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन एवं जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों की पुष्पवर्षा, भक्ति संगीत और महामंत्र संकीर्तन के बीच निकली इस दिव्य शोभायात्रा ने वातावरण को आस्था के रंग में सराबोर कर दिया।

रथयात्रा के समापन पर भगवान श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को छप्पन भोग अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्रीदामोदराष्टकम का गान कर आराध्य के चरणों में दीपदान किया। दीपकों की स्वर्णिम आभा, पुष्पों की अलौकिक सज्जा एवं हरिनाम संकीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: मथुरा में आभूषणों की बंपर बिक्री, मनचाहे गहने बुक करा रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।