मथुरा में गोवंश चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल; एक साथी फरार
कोसीकलां पुलिस और एसओजी ने गोवंश चोरी के वांछित आरोपी हुसैन उर्फ रांघड़ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया, पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम। सौ: पुलिस विभाग
HighLights
कोसीकलां पुलिस ने गोवंश चोर को मुठभेड़ में पकड़ा
आरोपी हुसैन उर्फ रांघड़ के पैर में लगी गोली
पुलिस ने मौके से बोलेरो पिकअप, तमंचा बरामद किया
जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवंश चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को कोसीकलां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपित को उपचार के लिए सीएचसी कोसीकलां भेजा गया है।
सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया 12 नवंबर दे रात कोसीकलां कस्बे में अग्रसेन चौक के पास गोवंश चोरी की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी।
मुखबिर से मिली थी सूचना
सोमवार रात को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम ने कोसी-न्यूकामर रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हुसैन उर्फ रांघड़ निवासी नरयाला थाना पिंगा जनपद नूंह हरियाणा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह के समधी को बड़ी राहत: बलवा के मुकदमे में पूर्व विधायक बरी, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला
पुलिस बरामद किया ये सामान
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से गोवंश चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की बोलेरो पिकअप, तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।