विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में किए दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना की

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:24 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने मथुरा के बलदेव स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।  

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन किए।

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन किए।

HighLights

  1. जशोदाबेन ने बलदेव में दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन किए।

  2. उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

  3. ब्रज भूमि को भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की लीलास्थली बताया।

जागरण संवाददाता, मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन गुरुवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने शाम साढ़े सात बजे बलदेव पहुंचीं। उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश की सुख समृद्धि के लिए मांगी मनौती।

श्री दाऊजी महाराज सेवा कार्यक्रम आयोजक सेवायत व पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय के कार्यक्रम में जशोदाबेन शामिल हुईं। उन्होंने और पवन पांडेय ने श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया की फरिया ओढ़ाकर उनका स्वागत और सम्मान किया। श्री दाऊजी महाराज का प्रसाद भी भेंट किया गया।

जशोदाबेन ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा को काफी समय तक निहारती रहीं। जशोदाबेन ने कहा ब्रज भूमि साक्षात भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की लीलास्थली है।

यहां के कण-कण में भगवान की दिव्यता और भक्ति का वास है। श्री दाऊजी महाराज का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां दर्शन करने से मन को असीम शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। ब्रज की संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक विरासत पूरे विश्व को आकर्षित करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, भारत सरकार के संयुक्त सचिव नितिन खंडे ने भी दर्शन किए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डा मुरारीलाल अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर होगी चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।