विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पूजा पर यात्रियों बड़ी राहत: अलीगढ़-जयपुर और नोएडा रूट पर दौड़ेंगी यूपी रोडवेज की बसें

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:54 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम दीपावली और छठ पूजा के लिए 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। ...और पढ़ें

मथुरा रोडवेज बस।

मथुरा रोडवेज बस।

HighLights

  1. दीपावली और छठ पूजा के लिए विशेष बस सेवा

  2. 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन

  3. अलीगढ़, जयपुर, नोएडा मार्गों पर मिलेगी सुविधा

जागरण संवाददाता, मथुरा। दीपावली और छठ पूजा के पर्व पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर मुहैया कराने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। निगम द्वारा पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव और छठ पूजा के मद्देनजर छह नवंबर से 17 नवंबर तक विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगातार बसों का संचालन किया जाएगा।
त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम पूरी तरह मुस्तैद है। छह नवंबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

अलीगढ़, जयपुर, नोएडा मार्ग पर किया जाएगा अतिरिक्त बसों का संचालन

इस पूरी अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। जिस भी मार्ग पर यात्रियों का दबाव अधिक होगा और बसों की आवश्यकता महसूस होगी, वहां तुरंत अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इससे त्योहार पर घर लौटने वाले किसी भी यात्री को परिवहन के अभाव में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अलीगढ़, जयपुर, नोएडा, बरेली मार्ग पर लगातार बस चलाई जाएंगी।

त्योहारी सीजन में सुचारू बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए डिपो स्तर पर अधिकारियों और चालकों-परिचालकों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दें और फेरे बढ़ाकर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

सफर सुगम और आरामदायक होने की उम्मीद

परिवहन निगम के इस कदम से त्योहार पर घर जाने वालों का सफर सुगम और आरामदायक होने की उम्मीद है। चालक-परिचालक, कर्मचारियों को अवकाश नहीं दिए जाएंगे। बसों में कमियों को भी दूर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

कार्यवाहक एआरएम विवेक अहिरवार ने बताया कि दीपावली पर लगातार बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।