विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि, न्यायालय में है केस इसलिए...'; श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर मथुरा में बोले CM योगी

Published: Thu, 04 Apr 2024 01:45 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 02:49 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 मथुरा में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

'अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि, न्यायालय में है केस'; श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर मथुरा में बोले CM योगी
'अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि, न्यायालय में है केस'; श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर मथुरा में बोले CM योगी

जागरण संवाददाता, मथुरा। (CM Yogi Adityanath In Mathura) सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए, काशी का काम भी हो गया। अब मथुरा पर विचार हो रहा है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ मामले न्यायालय में लंबित है, इसके कारण कुछ रुकना पड़ता है। लेकिन अंतत: जीत हमारी ही होनी है। हमने अयोध्या के लिए पांच सौ वर्षों का इंतजार किया। लेकिन संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे। अंतत: परिणाम आया।

सीएम योगी ने हेमा मालिनी के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

सीएम ने योगी ने मथुरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के पक्ष में सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा और कांग्रेस ने किया। ये तो राम भक्तों पर गोली चलाते थे। इनके समय क्या कुछ अयोध्या में नहीं किया गया।

आज अयोध्या जाएंगे तो त्रेतायुग याद आएगा। वहां सब खुश इसलिए हैं कि मोदी जी के प्रयास से पांच सौ वर्षों बाद प्रभु राम विराजमान हो गए हैं। वहां के लोगों की आय भी कई गुणा बढ़ गई है। हमने तो पहले भी कहा था। काशी और अयोध्या में जो कार्य कराना था, उसे लाइनअप कर दिया है।

सीएम योगी बोले- ब्रजभूमि पर पूरा फोकस

अब हम लोगों को पूरा फोकस ब्रजभूमि पर है। अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है। इसलिए यहां से पूरे उत्तर प्रदेश के लिए स्पष्ट संदेश होना चाहिए। अयोध्या में राम लला विराजमान हुए, काशी का काम भी हो गया है। अब मथुरा पर विचार करना है।

इसे भी पढ़ें: यूपी कांग्रेस में उठे बगावती सुर, इस हाई प्रोफाइल सीट पर प्रत्याशी बदलने की मांग; पार्टी आलाकमान तक पहुंची बात