खेत की जुताई में ट्रैक्टर के आगे फन फैलाकर आ आई नागिन, दहशत में भागा ड्राइवर
मथुरा के परसोती गढ़ी गांव में खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर के सामने अचानक नागिन आ गई, जिससे ...और पढ़ें

नागिन को देखने के लिए उमड़ी गांव वालों की भीड़।
HighLights
मथुरा के परसोती गढ़ी में खेत जोतते समय नागिन दिखी।
नागिन को देखकर ट्रैक्टर चालक भयभीत होकर भाग गया।
ग्रामीणों के पहुंचने से पहले नागिन झाड़ियों में छिप गई।
संवाद सूत्र, सुरीर (मथुरा)। गांव परसोती गढ़ी में एक खेत की जोताई और बोआई का काम चल रहा था, तभी ऐसा वाकया सामने आया जिसे देख चालक के रोंगटे खड़े हो गए। खेत जोत रहे ट्रैक्टर के आगे अचानक एक नागिन आ गई। जिसे देखकर चालक भयभीत हो गया और वह ट्रैक्टर रोक कर गांव की और भाग खड़ा हुआ। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण नागिन को देखने के लिए पहुंच गए, लेकिन तब तक नागिन गायब हो गई।
सुरीर के समीप गांव परसोती गढ़ी में तेजा ठाकुर अपने बाकी पर लिए खेत में भाड़े के ट्रैक्टर से जोताई और बोआई करवा रहे थे। गांव का चालक भीका शुक्रवार को ट्रैक्टर से खेत जोत-बो रहा था, तभी अचानक फन फैलाए एक नागिन ट्रैक्टर के सामने आ गई।
नागिन देखने के लिए काफी देर इंतजार करते रहे ग्रामीण
अचानक हुए इस घटनाक्रम से चालक हड़बड़ा गया। उसने नागिन के डर से तुरंत ट्रैक्टर का इंजन बंद कर दिया और अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतर गांव की ओर भाग गया। चालक हिम्मत करके शनिवार को फिर खेत जोतने-बोने पहुंचा तो नागिन फिर ट्रैक्टर के आगे फन फैलाए आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण खेत पर पहुंच गए लेकिन तब तक नागिन पास की झाड़ियों में छिप गई। जिसे पकड़वाने के लिए सपेरे भी बुलाए गए लेकिन नागिन उनके हाथ नहीं आई।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर मथुरा में दर्दनाक हादसा: गन्ना जूस मशीन के शाफ्ट में शॉल उलझने से युवक की मौत
यह भी पढ़ें- 'पंडित दीनदयाल के विचारों को जीवन में करें आत्मसात' मथुरा के धाम से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया आह्वान
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
हालांकि किसान ने ग्रामीणों के सामने दूसरे चालक और ट्रैक्टर से खेत की जोताई-बोआई कराई तो नागिन बाहर निकल कर नहीं आई। इस घटना को लेकर गांव परसोती गढ़ी समेत आसपास गांवों में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।