जासूसी नेटवर्क का खुलासा: दिखावे को-ई रिक्शा चलाती थी मथुरा की मीरा ठाकुर, संवेदनशील स्थानों पर लगाए CCTV!
गाजियाबाद पुलिस ने मथुरा की मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह दिखावे ...और पढ़ें

इंसेट में मीरा ठाकुर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। जासूसी और देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति दिखावे के लिए ई-रिक्शा चलाती थी। आठ वर्ष पूर्व उसने मकान खरीदा था। वह परिवार में सबसे अलग रहती थी। करीब दो वर्ष पूर्व पति भी उसको छोड़कर अलग रहने लगा था।
गाजियाबाद पुलिस द्वारा जासूसी का भंडाभोड़ करने का मामला
गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। जासूसी और देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले गिरोह से उस पर जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं। मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर शहर के औरंगाबाद क्षेत्र में रहती है। वह अपने तीन भाइयों के बाद सबसे छोटी है।

मीरा ठाकुर का फोटो।
आठ वर्ष पूर्व खरीदा था मकान, दो वर्ष पूर्व छोड़ गया था पति
मीरा के पति मुकेश हलवाई का काम करता है। मीरा ने करीब आठ वर्ष पूर्व औरंगाबाद क्षेत्र में ही महादेव कालोनी में मकान खरीदा था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ अलग रहने लगी।
करीब दो वर्ष पूर्व पति मुकेश उससे अलग होकर रहने लगा। मीरा के दो बेटी हैं। बड़ी बेटी 10 वर्ष और छोटी बेटी चार वर्ष की है। मीरा के पास खुद का ई-रिक्शा भी है। दिखावे के लिए वह मथुरा से टाउनशिप से मथुरा तक स्वयं ई-रिक्शा चलाती है।
आस-पड़ोस से मतलब भी नहीं रखती थी
किसी को कोई जानकारी हो, इसके लिए वह आस-पड़ोस से मतलब भी नहीं रखती थी। स्वजन ने बताया कि मीरा शुरू से ही मथुरा में रहती है। उस पर लग रहे आरोप की जानकारी नहीं है। भतीजे कोमल ने बताया कि मीरा के पकड़े जाने पर उन्होंने मथुरा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद वह जानकारी जुटाने के लिए गाजियाबाद आया है।
