विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 18 पकड़े गए

Published: Sun, 22 Mar 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने जासूसी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के ...और पढ़ें

कौशांबी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- जागरण

कौशांबी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जासूसी और देश के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में कौशांबी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कैमरे लगाने में नाबालिग की अहम भूमिका थी। जासूसी नेटवर्क में अब तक 18 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ताजा मामले में मथुरा की रहने वाली मीरा ठाकुर, नोशाद और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। 

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मथुरा निवासी मीरा ठाकुर और मुख्य आरोपित नौशाद हैं जबकि वीडियो बनाने के आरोप में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले कौशांबी पुलिस ने भोवापुर से पाकिस्तानी नंबर पर वीडियो और फोटो भेजने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए जासूसी: दिल्ली से कर्नाटक तक DRDO केंद्रों की रेकी, 200 से अधिक वीडियो भेजे

यह भी पढ़ें- WhatsApp ग्रुप पर ISI का जासूसी नेटवर्क… मुंबई पोर्ट की रेकी करने वाले 5 नाबालिग समेत 9 गाजियाबाद से गिरफ्तार