मोटे अनाज की खेती या मिलेट्स रेसिपी सीखें, 18 को मथुरा में लगा रहा है किसान मेला
मथुरा में 18 नवंबर को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलेट्स रेसिपी एवं किसान मेला आयोजित होगा। यह मेला ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
मथुरा में 18 नवंबर को मिलेट्स रेसिपी एवं किसान मेला।
किसानों को मोटे अनाज की आधुनिक खेती की जानकारी मिलेगी।
मिलेट्स से बनने वाले पौष्टिक व्यंजनों की विधि सिखाई जाएगी।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मोटे अनाज को बढ़ावा देने और किसानों को उसकी खेती की आधुनिक जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उप कृषि निदेशक, मथुरा कार्यालय प्रांगण में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में लगेगा मेला
उप कृषि निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया, मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। किसानों को बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कोदो और कुटकी जैसे मोटे अनाजों की उन्नत किस्म, बोआई के समय, खाद-उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई और रोग नियंत्रण के बारे में बताया जाएगा। वैज्ञानिक यह भी बताएंगे कि कम पानी और कम लागत में मोटा अनाज कैसे अधिक उत्पादन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- यूपी में स्वदेशी गायों से बढ़ेगा दूध, नंद बाबा मिशन से पशुपालकों की आय डबल तो गांव में मिलेगा रोजगार
मोटा अनाज की खेती के बारे में विज्ञानी देंगे जानकारी
आवेश कुमार सिंह ने बताया कि मेले में मिलेट्स से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं और किसानों को बाजरे की रोटी, रागी के लड्डू, ज्वार के बिस्कुट, मिलेट्स खिचड़ी और अन्य पौष्टिक व्यंजन बनाने की विधि सिखाई जाएगी, ताकि मोटा अनाज सिर्फ खेत तक ही सीमित न रहकर थाली तक पहुंचे। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और बैंकिंग विभाग के स्टाल पर किसानों को अनुदान, ऋण, बीमा, बीज और यंत्रों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारी मौके पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे।