विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं मीरा राठौर? बोलीं- मुस्कान-रवीता जैसी कातिल को फांसी देने के लिए जल्लाद भी बनने को तैयार

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:17 AM (IST)

बोलीं- मुस्कान और पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में दोषी साबित होने वाली अन्य महिलाओं को फांसी ...और पढ़ें

हाथ में फंदा लेकर पहुंची फांसी की की मांग करने मथुरा डीएम के पास पहुंची मीरा राठौर।

हाथ में फंदा लेकर पहुंची फांसी की की मांग करने मथुरा डीएम के पास पहुंची मीरा राठौर।

जागरण संवाददाता, मथुरा। जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब आगरा की अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर काली साड़ी पहनकर और हाथों में फांसी का फंदा लेकर पहुंचीं। उनके साथ संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा।
मीरा राठौर ने मांग रखी कि मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में दोषी साबित होने वाली अन्य महिलाओं को फांसी देने के लिए उन्हें खुद जल्लाद की भूमिका निभाने का अवसर दिया जाए।

मीरा राठौर ने कहा कि पति की हत्या जैसी जघन्य वारदातें समाज को झकझोर रही हैं और इससे महिलाओं की छवि पर भी गहरा असर पड़ता है।

मीरा की अजब मांग

मीरा ने स्पष्ट किया कि एक महिला होने के नाते वह ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त महिला दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाथों में फांसी का फंदा थामे पहुंचीं मीरा राठौर की इस अजीबोगरीब मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में खासी चर्चा रही।

हालांकि, कानूनी जानकारों और प्रशासनिक नियमों के अनुसार किसी भी दोषी को फांसी देने और जल्लाद की नियुक्ति की एक तय प्रक्रिया होती है, जो जेल मैनुअल व कानूनी नियमों के तहत ही संपन्न होती है।

यह भी पढ़ें- नीला ड्रम हत्याकांड: बड़ी बेटी से मिलना चाहती है मुस्कान, जेल प्रशासन की अनुमति के बाद कराई जाएगी मुलाकात

यह भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड: नीला ड्रम देश में बना भय का प्रतीक, इसलिए साहिल-मुस्कान के लिए मृत्युदंड की मांग उठाई