विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार MBBS छात्र की मौत, दो दोस्त घायल

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:46 PM (IST)

मथुरा में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त ...और पढ़ें

वाहन की टक्कर से कार सवार एमबीबीएस छात्र की मौत।

वाहन की टक्कर से कार सवार एमबीबीएस छात्र की मौत।

HighLights

  1. अज्ञात वाहन की टक्कर से एमबीबीएस छात्र की मौत।

  2. दो साथी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश में।

संवाद सूत्र, छाता (मथुरा)। हाईवे स्थित आगरा-दिल्ली मार्ग पर चौधरी ढाबा के समीप अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एमबीबीएस छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। मृतक छात्र बिहार के रहने वाले थे, वह अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार रात 12 बजे ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे।

बिहार के पटना जिले के थाना वीर के एम सुधा एनीवेसेंट मार्ग निवासी तथागत त्रिपाठी छाता थाना क्षेत्र की एक निजी यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र थे। वह चार वर्ष से यूनिवर्सिटी के ही कैंपस में रह रहे थे। शनिवार देर शाम तथागत कैंपस में ही रहने वाले अपने दोस्त सम्राट और आयुष की हुंडई इयोन कार से रात 12 बजे ढाबे से खाना कर लौट रहे थे।

हाईवे पर चौधरी ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और केडी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह तथागत ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों दोस्तों का गंभीर हालत में उपचार हो रहा हैं।

मामा वैभव मिश्रा ने बताया कि तथागत के पिता शशिकांत त्रिपाठी पटना में ही चिकित्सक हैं। उनके दो पुत्रों में तथागत बड़े थे, जबकि छोटा बेटा अरिहन 11वीं की पढ़ाई कर रहा है।

छाता थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद चालक अज्ञात वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। अस्पताल में भर्ती सम्राट और आयुष अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। प्रथमदृष्टया सामने आया है कि सम्राट कर्नाटक और आयुष जम्मू के रहने वाले हैं। दिल्ली नंबर की क्षतिग्रस्त कार इन्हीं दोनों घायलों में से एक की है।

हालत में सुधार होने के बाद इनसे हादसे के बारे में जानकारी ली जाएगी। प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'अंगुलियों पर मोहब्बत का नाम, जिंदगी के सफर पर लगाया विराम', मैनपुरी में युवक की आत्महत्या के बाद 3 पर FIR