विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अंगुलियों पर मोहब्बत का नाम, जिंदगी के सफर पर लगाया विराम', मैनपुरी में युवक की आत्महत्या के बाद 3 पर FIR

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:19 PM (IST)

मैनपुरी के बेवर में एक युवक ने प्रेमिका के नाम की मेहंदी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका से रुपये के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. युवक ने प्रेमिका के नाम की मेहंदी लगाकर जान दी।

  2. प्रेमिका से रुपये के विवाद और धमकियों से था परेशान।

  3. प्रेमिका सहित तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस।

जागरण संवाददाता, बेवर। प्रेमिका के प्यार में गोली मारकर जान गंवाने वाले युवक शहंशाह ने आत्महत्या करने से एक दिन पूर्व अपने हाथ की अंगुलियों पर मेंहदी से प्रेमिका का नाम लिखा था। इसके बाद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गया। रुपये के विवाद और जान से मारने की धमकियों के बीच युवक के टूटने की बात स्वजन बता रहे हैं। मृतक के भाई ने प्रेमिका सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

कस्बा के मुहल्ला उत्तरी काजी टोला निवासी 35 वर्षीय अविवाहित मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह आठ अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के करीब घर में ही तमंचा से गोली माकर जान दे दी। मृतक के मामा और सभासद शमशाद ने बताया कि शहंशाह लाकडाउन से पहले जयपुर में बैंक रिकवरी का काम करते थे। आजम के प्रेम संबंध परवीना से थे। 29 जनवरी 2024 को परवीना का निकाह बिल्हौर निवासी युवक से हुआ था।

उन्होंने बताया कि प्रेमिका के निकाह से एक दिन पहले दोनों ने विषाक्त सेवन कर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन बच गए थे। परवीना ने शहंशाह के खाते में 50 हजार रुपये डाले थे। तीन दिन पहले ही परवीना ने आजम से 50 हजार रुपये वापस मांगे थे। प्रेमिका के ससुर की ओर से भी उसे धमकी भी दी गई थी। इसे लेकर वह अधिक तनाव में था। गुरुवार को शहंशाह अपनी मां से मिलने बिल्हौर गया था।

इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दम तोड़ने से पहले उसने अपने हाथ की अंगुलियों पर रचाई प्रेमिका के नाम की मेहंदी भी स्वजन को दिखाई। शनिवार को मृतक के भाई अमन रजा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शहंशाह की प्रेमिका परवीना उर्फ गोर, उसके भाई सोहेल और चाचा मोहम्मद उमर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में भैंस बेचकर लौट रहे किसान की काटी जेब, 67,500 रुपये लेकर बाइक सवार हुए फरार