विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में भैंस बेचकर लौट रहे किसान की काटी जेब, 67,500 रुपये लेकर बाइक सवार हुए फरार

Published: Sun, 11 Oct 2026 04:22 PM (IST)

मैनपुरी में अचलपुर पशु मेले से भैंस बेचकर लौट रहे किसान दिवारीलाल की जेब से बाइक सवार दो युवकों ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. किसान दिवारीलाल की जेब से 67,500 रुपये चोरी।

  2. अचलपुर पशु मेले से लौटते समय हुई घटना।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही।

संवाद सूत्र, मैनपुरी। अचलपुर पशु मेले में भैंस बेचकर घर लौट रहे किसान को बाइक सवार दो युवकों ने गांव तक छोड़ने की बात कहकर बैठाया और रास्ते में जेब काटकर 67500 रुपये पार कर दिए। कुछ दूर पहुंचने के बाद बाइक सवार उन्हें उतारकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी होते ही किसान के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरे के आधार पर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र के नगला रते निवासी किसान दिवारीलाल पशुपालन करते हैं। शुक्रवार को वह अचलपुर गांव में लगे पशु मेले में भैंस बेचने गए थे। 67500 रुपये की भैंस बिकने के बाद वह पैदल लौट रहे थे। रास्ते में सकीट मार्ग पर पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने औंछा तक छोड़ने की बात कहकर उन्हें बीच में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद दोनों ने उन्हें रास्ते में ही उतार दिया।

संदेह होने पर उन्होंने जब जेब देखी तो नकदी गायब मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची औंछा पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली। शनिवार को किसान ने घटना की तहरीर थाने में दी। औंछा इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में पराली जलाने पर अब सेटेलाइट से होगी निगरानी, किसानों पर लगेगा भारी जुर्माना