विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक छत के नीचे होटल-शॉपिंग: लैंड यूज का प्रस्ताव भेजा, राजस्थान बॉर्डर पर बनेगा मथुरा का मल्टीपरपज हॉल

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:09 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 02:14 PM (IST)

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने राजस्थान सीमा पर गोवर्धन के गांठौली गांव के पास बनने वाले बहुउद्देश्यीय केंद्र के लिए भू-उपयोग ...और पढ़ें

तस्वीर आई द्वारा ली गई है।

तस्वीर आई द्वारा ली गई है।

HighLights

  1. गांठौली में राजस्थान सीमा पर बहुउद्देश्यीय केंद्र बनेगा

  2. भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

  3. होटल, अस्पताल, पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

जागरण संवाददाता, मथुरा। राजस्थान सीमा पर गोवर्धन के गांव गांठौली के समीप बनने वाले बहुउद्देश्यीय केंद्र को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने परियोजना के लिए भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

दो वर्ष पहले इस बहुउद्देश्यीय केंद्र की परियोजना स्वीकृत की गई थी। दरअसल प्रयास था कि जिले की अंतर्राज्यीय सीमा पर ऐसा स्थान विकसित किया जाना था, जिससे राजस्थान की ओर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की सुविधा के लिए शहर की ओर न आना पड़ेगा।

प्रस्तावित परियोजना में होटल, गेस्ट हाउस, मल्टी लेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड प्लाजा, अस्पताल, पुलिस चौकी और मनोरंजन केंद्र जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

राजस्थान सीमा पर गांव गांठौली के समीप होगा विकसित

इस केंद्र को टाउनशिप की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सभी आवश्यकताएं एक ही स्थान पर पूरी हो सकें। कार्यदायी संस्था के रूप में आवास विकास परिषद का चयन किया गया है।

आवास विकास परिषद कराएगा बहुउद्देश्यीय केंद्र का निर्माण कार्य

खरीदी गई भूमि का काफी हिस्सा अभी कृषि भूमि के रूप में दर्ज है, इसलिए एमवीडीए को इसका भू-उपयोग परिवर्तन कराना आवश्यक है। इसके लिए प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। भू-उपयोग परिवर्तन होते ही केंद्र का ले-आउट और नक्शा स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह बहुउद्देश्यीय केंद्र राजस्थान की ओर से ब्रज में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के लिए पहला पड़ाव होगा।

यहां वाहनों की पार्किंग के साथ ठहरने और खाने-पीने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे मथुरा-वृंदावन शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और पर्यटकों को जाम से निजात मिलेगी।

आंकड़ों पर डालें एक नजर

  • 21 हेक्टेअर जमीन पर बहुउद्देश्यीय केंद्र पर बनेगा
  • 42 किसानों ने कराई जमीन की रजिस्ट्री 76 करोड़ रुपये का किसानों हुआ भुगतान
  • 2023 में प्रस्तावित की गई थी परियोजना

यह भी पढ़ें- मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- मथुरा में 6.39 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे पांच पुल, निर्माण के लिए शासन से 1.28 करोड़ रुपये जारी

बहुउद्देश्यीय केंद्र गोवर्धन क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया गया है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इसके निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया जाएगा।

-

मेघश्याम सिंह, गोवर्धन विधायक