मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण की बड़ी सौगात: 117 हेक्टेयर में बनेगी छाता टाउनशिप, 93 नए गांव होंगे शामिल
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) ने छाता में 117 हेक्टेयर की टाउनशिप के लेआउट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जिसे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
छाता में 117 हेक्टेयर की टाउनशिप को सैद्धांतिक मंजूरी मिली।
टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक भूखंड और सामुदायिक सुविधाएं होंगी।
प्राधिकरण की सीमा में 93 नए गांव शामिल करने का प्रस्ताव।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बहुप्रतीक्षित छाता में टाउनशिप की योजना पर शुक्रवार को हरी झंडी मिल गई। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में टाउनशिप के लेआउट को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। जल्द ही टाउनशिप का काम शुरू होगा। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक टाउनशिप लांच हो जाएगी। बोर्ड ने प्राधिकरण की सीमा को विस्तार देते हुए 93 गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव को सहमति दी। अब प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
मथुरा और गोवर्धन तहसील के गांव आएंगे प्राधिकरण सीमा में
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में एमवीडीए बोर्ड की 110वीं बैठक शुक्रवार को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में हुई। 117 हेक्टेअर क्षेत्र में लैंडपूलिंग के तहत यह परियोजना विकसित हो रही है। सितंबर 2024 में आवासीय योजना की प्रक्रिया शुरू हुई थी। वृंदावन की रुक्मिणी विहार आवासीय योजना के करीब 18 वर्ष बाद एमवीडीए की यह सबसे बड़ी आवासीय योजना है।
117 हेक्टेअर क्षेत्रफल में बनेगी टाउनशिप, इसी वर्ष के अंत तक हो सकती लांच
टाउनशिप में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के साथ विभिन्न संस्थागत, सामुदायिक सुविधाओं का प्रविधान किया गया है। इसमें विद्यालय, महाविद्यालय, ग्रुप हाउसिंग, होटल, सुपर मार्केट, अस्पताल, ईडब्ल्यूएस भूखंड, आवास, शापिंग कांप्लेक्स सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित होने के कारण इसकी बेहतर कनेक्टिविटी भी है। यह टाउनशिप कोकिलावन शनिधाम, बरसाना और नंदगांव जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों के निकट भी स्थित है।
मंडलायुक्त ने पुन परीक्षण के आदेश दिए
उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र से जुड़े विकास संबंधी अन्य प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया गया। भू-उपयोग संबंधी अन्य प्रस्तावों पर मंडलायुक्त ने पुन परीक्षण के आदेश दिए। बोर्ड के नामित सदस्य भुवन भूषण कमल, डीएन गौतम, नवीन मित्तल, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार सिंह, सह नियोजक स्मिता निगम्, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरजीत , एटीपी शैलेशी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- UP रोडवेज में परिचालक की सीधी भर्ती: परिवहन निगम में कंडक्टर की तैनाती में किया बड़ा बदलाव, आउटसोर्स खत्म
यह गांव बनेंगे अब प्राधिकरण का हिस्सा
एमवीडीए के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे शासन के स्तर पर भेजा जाएगा। प्रस्ताव के तहत 93 गांवों को विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल किया जाना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इन क्षेत्रों में नियोजित विकास, भूमि उपयोग नियंत्रण और विकास प्राधिकरण से संबंधित नियम लागू होने का रास्ता साफ होगा।
यह भी पढ़ें- राधाष्टमी पर आगरा से चलेंगी यूपी रोडवेज की 160 स्पेशल बसें, बरसाना में अस्थाई बस स्टैंड
सीमा विस्तार से एमवीडीए के नियोजन क्षेत्र में भी वृद्धि होगी
सीमा विस्तार से एमवीडीए के नियोजन क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। इसमें गोवर्धन तहसील के गांव हथिया, कमई, डाहरौली, सीह, पलसों, मड़ौरा, भगौसा, सकरवा, रहेड़ा, ततारपुर, सहार, देवपुरा, भरनाकलां, डिरावली, पाली, भरनाखुर्द, लोहरवारी,रीठोरा, राकौली,नाहरा, जानू, महरौली, मुड़सेरस, देवसेरस, दौलतपुर, मलसराय, कोंथरा, बछगांव, सौंख देहात, पैंठा, नेनू पट्टी, बोरपा, अहमल, मल्हू, नगला छिंगा, भदार, नगला सावंत, बसई, सोंसा, सेंही, कोसीखुर्द, छाता तहसील के गांव ब्रिजवारी, कमालपुर, पिसावा, मड़ोई, लौधोली शामिल हैं।
मथुरा तहसील के गांव भाहपुर चैनपुरा, नगला गजू, बेरुका, रामपुर, नवीपुर, नगरी, समसपुर, भुड़रसु, धाना डालचंद्र, सोन, धाना वीरान, उमरी, सनौरा, हतावली, कवायला, मलिकपुर, बाक़लपुर फरह, बरोदा मशरकपुर, करनपुर, बेगमपुर, मिर्जापुर नगला, कोह, पिपरोठा मुर्शिदपुर, जोधपुर, गोकुलपुर, विसू, भदाया, बबूरी शार्की, लाड़पुर, नगला मनीराम, आमल सुल्तानपुर खादर बांगर, बलरई बांगर खादर, झंडीपुर खादर बांगर, ख़ैरट, गढ़ाया लतीफ पुर खादर बांगर, परखम, जमालपुर, धाना खेमा, मीरपुर गांवों को प्राधिकरण में शामिल किया जाएगा।
