विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए: बोले सनातन की अलख जगा रहे, बयान को तूल ना दें

Published: Sat, 07 Nov 2026 07:42 AM (GMT+05:30)

बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण पर दिए बयान को लेकर वृंदावन में संत और कथावाचक उनके समर्थन ...और पढ़ें

मथुरा के कथावाचक बैठक के दौरान।

मथुरा के कथावाचक बैठक के दौरान।

HighLights

  1. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर वृंदावन में संत समर्थन में

  2. कथावाचकों ने कहा शास्त्री सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं

  3. विवाद को बेवजह तूल देने वालों का एकजुट होकर मुकाबला

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। बागेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए टेढ़े-मेढ़े भगवान के बयान ने तीर्थनगरी में गर्माहट पैदा कर दी है। इंटरनेट मीडिया में चर्चाओं में आए इस बयान के बचाव में उतरे संतों ने धर्माचार्याें, कथावाचकों का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। बैठकों में सपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए शास्त्री के बयान का धर्माचार्य व संत पूरी तरह समर्थन में उतर आए हैं।

कथावाचकों ने की बैठक

रमणरेती मार्ग स्थित होटल मुरलीवाला में शुक्रवार को आयोजित संत, धर्माचार्य व कथावाचकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कथावाचक डॉ. कृष्णचंद्र शास्त्री ठाकुरजी ने कहा बागेश्वर पीठाधीश्वर धाीरेंद्र शास्त्री इन दिनों देश में सनातन की अलख जगाए हुए हैं। उनको कमजोर करने के लिए उस भावनात्मक बयान को तूल दिया जा रहा है।

कृष्णचंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें इन विवादों से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि धीरेन्द्र शास्त्री के साथ खड़े होने होने की जरूरत है।

राम और कृष्ण में कोई भेद नहीं किया 

संत गोविंदानंद तीर्थ ने कहा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान राम और कृष्ण में कोई भेद नहीं किया गया है। दोनों ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया लेकिन सनातन विरोधी लोग इसे जानबूझकर तूल दे रहे हैं। कथावाचक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने कहा जो लोग सनातन को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्हें सनातन प्रेमी मुंहतोड़ जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- निराश्रित माताओं के जीवन में दीपोत्सव ने भरी खुशियां, दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मथुरा का गोपीनाथ मंदिर

यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अयोध्या पहुंचे, बोले- चढ़ावा चोरी महापाप, भगवान देंगे दंड

एकजुट होकर कड़ा मुकाबला करना होगा

कथावाचक संजीव कृष्ण ठाकुर ने कहा धर्म विरोधी ताकतों का हमें एकजुट होकर कड़ा मुकाबला करना होगा। धर्म प्रचारक कार्ष्णि नागेंद्र गौड़ ने कहा पूरा संत समाज और भागवत कथा प्रवक्ता धीरेंद्र शास्त्री के साथ है। रसराज महाराज, रोहित रिछारिया, विनय त्रिपाठी, शिवम साधक, देवभूति गोस्वामी, संजय हरियाणा, पूर्णेंदु गोस्वामी, स्वामी देवानंद, कृष्णानंद महाराज समेत अनेक संत मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।