निराश्रित माताओं के जीवन में दीपोत्सव ने भरी खुशियां, दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मथुरा का गोपीनाथ मंदिर
सुलभ इंटरनेशनल ने मथुरा के छटीकरा स्थित ठा. गोपीनाथ मंदिर में निराश्रित माताओं के लिए दीपोत्सव का आयोजन किया। इस ...और पढ़ें

गोपीनाथ मंदिर में सुलभ इंटरनेशनल ने आयोजित किया दीपोत्सव।
HighLights
सुलभ इंटरनेशनल ने मथुरा में निराश्रित माताओं के लिए दीपोत्सव आयोजित किया।
ठा. गोपीनाथ मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा, माताओं ने दीपदान किया।
माताओं को उपहार और मिठाई मिली, जिससे उनके चेहरे पर खुशी आई।
संवाद सूत्र, छटीकरा (मथुरा)। अपनों से दूर आश्रय सदनों में जीवन बिता रहीं निराश्रित माताओं के लिए दीपावली की खुशियां उस समय दोगुनी हो गईं, जब उनके हाथों में दीपदान के लिए दीपक आए। सप्तदेवालयों में शामिल ठा. गोपीनाथ मंदिर शुक्रवार को दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
यहां सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित दीपोत्सव में माताओं ने दीपदान कर खुशियां बांटीं। लंबे समय से उपेक्षा और एकांत में जीवन बिता रहीं माताओं के चेहरों पर दीपों की चमक के साथ खुशी भी नजर आई।
उपहार और मिठाई पाकर खिले माताओं के चेहरे
वृंदावन के आश्रय सदनों में रह रही निराश्रित माताओं के जीवन में उत्सवों के रंग भरने की पहल सुलभ इंटरनेशनल ने वर्ष 2013 में शुरू की थी। संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक ने इन माताओं के साथ होली, दीपावली सहित विभिन्न पर्व मनाने की परंपरा शुरू की। इसी क्रम में हर वर्ष दीपावली से पहले दीपोत्सव आयोजित किया जाता है।
गोपीनाथ मंदिर में सुलभ इंटरनेशनल ने आयोजित किया दीपोत्सव
इस बार भी गोपीनाथ मंदिर में माताओं ने पूरे उत्साह से दीपदान किया। सुलभ इंटरनेशनल के प्रवक्ता मदन झा ने बताया कि आयोजन में माताओं को उपहार और मिठाई भी भेंट की गई। अपनों से दूर रह रहीं माताओं के लिए यह आयोजन केवल दीपोत्सव नहीं, बल्कि अपनत्व और सम्मान का एहसास भी बना।