विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में सर्दी में पटरी चटकने के खतरे को लेकर रेलवे सतर्क, जीपीएस ट्रैकर के साथ रातभर गश्त कर रहे ट्रैकमैन

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:53 PM (IST)

मथुरा रेलवे सर्दी में पटरियों के चटकने के खतरे को देखते हुए सतर्क है। सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सर्दी में रेल पटरियों के चटकने का खतरा।

  2. सुरक्षित संचालन के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई।

  3. ट्रैकमैन जीपीएस ट्रैकर के साथ कर रहे गश्त।

जागरण संवाददाता, मथुरा। सर्दी में रेल लाइन चटकने का डर रहता है। रेलवे प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। सुरक्षित संचालन के लिए रेल पटरियों पर निगाह रखी जा रही है। पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, ताकि रेल संचालन सुगम बना रहे। जंक्शन रेलवे स्टेशन व्यस्त स्टेशनों में शामिल है।

जंक्शन रेलवे स्टेशन से 298 ट्रेन निकलती हैं। चार मेल और पांच पैसेंजर ट्रेन शुरू होती हैं। इसके अलावा मालगाड़ी भी निकलती हैं। सर्दी में रेल लाइन में फ्रेक्चर होने की घटना हो जाती हैं, इस पर निगाह रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।

चार-चार किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराई जा रही है। एक टीम एक तरफ से और दूसरी टीम दूसरी तरफ से पेट्रोलिंग करती है। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहती है। ट्रैकमैन को सुरक्षा और संकेत के लिए जीपीएस ट्रैकर उपकरण, लैंप, सेफ्टी जैकेट दिए गए हैं। गश्त के दौरान पेट्रोलमैन को अपना जीपीएस ट्रैकर उपकरण चालू रखना अनिवार्य होता है ताकि उनकी मूवमेंट की मॉनिटरिंग की जा सके।

कोहरे में रेल संचालन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सतर्क किया जा रहा है। जंक्शन रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि रेल लाइनों की पेट्रोलिंग कराई जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें- मथुरा में महिलाओं को बनाते थे निशाना, दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।